TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

प्रयागराज की नाबालिग को केरल में धर्मांतरण कर बनाया जा रहा था आतंकी, ऐसे उठा साजिश से पर्दा

Prayagraj News: केरल में एक नाबालिग दलित लड़की के धर्मांतरण और उसे आतंकी बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की प्रयागराज की रहने वाली थी, जिसका अपहरण किया गया था।

प्रयागराज की नाबालिग को केरल में धर्मांतरण (News24 GFX)
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और केरल से धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां प्रयागराज की एक नाबालिग दलित लड़की का पहले अपहरण किया गया, फिर उसे लेकर केरल ले जाया गया, जहां नाबालिग का धर्मांतरण किया गया और बहला-फुसलाकर जेहादी आतंकी बनाने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन प्रयागराज पुलिस द्वारा समय पर लिए गए एक्शन से इस बड़ी और देशद्रोही साजिश का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि एक मुस्लिम महिला ने लड़की को अपनी बातों में फंसाया और मौका पाकर उसका अपहरण किया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अचानक गायब हुई 15 साल की नाबालिग

मामले की जांच कर रहे अजय पाल शर्मा ने बताया कि करीब 2 हफ्ते पहले प्रयागराज के एक दलित समुदाय की एक 15 साल की नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गई। नाबालिग लड़की की मां ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन लिया और लड़की की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की केरल में है। पुलिस ने बिना देरी के एक टीम केरल भेज दी।  
 

धर्मांतरण कर आंतकी बनाने की साजिश

केरल में पुलिस ने लड़की को बरामद किया और उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पुलिस ने इस मामले से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को उसकी एक मुस्लिम महिला दोस्त ने बहलाया-फुसलाया और अपने साथ केरल ले गई। यहां उसने लड़की को पैसों का लालच देकर इस्लाम धर्म कबूलने को कहा। हालांकि, समय रहते ही प्रयागराज पुलिस ने लड़की को ढूंढ लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें: ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक लगाने वाला पोस्टर वायरल, बिहार के यादव बहुल गांव में विवाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों का प्लान था कि लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उसे आतंकी बनाया जाए। इसी उद्देश्य से आरोपी महिला ने 8 मई को लड़की का अपहरण किया। पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।


Topics:

---विज्ञापन---