Magh Purnima पर महाकुंभ के लिए रेलवे का स्पेशल प्लान, ऑन डिमांड ट्रेनों का ऐलान

Magh Purnima Special Trains: प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। बता दें कि बीते 40 घंटे में रेलवे 117 ट्रेनें चला चुका है।

Magh Purnima Special Trains

Magh Purnima Special Trains

Prayagraj Mahakumbh 2025: वसंत पचंमी के बाद महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ रही है। महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। ताकि प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सोमवार रात 12 बजे से ही रेलवे का विशेष प्लान लागू होगा। इस दौरान अयोध्या, वाराणसी कानपुर, झांसी और सतना की ओर ऑन डिमांड ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ऑन डिमांड ट्रेन चलाने का फायदा यह होगा कि जिस रूट पर रेलवे के यात्रियों की भीड़ रहेगी, उस रूट पर रेलवे एडिशनल ट्रेन चलाएगा। इस दौरान सभी रेलवे स्टेशनों से रूट के अनुसार ट्रेनों का संचालन होगा। जानकारी के अनुसार झूंसी और प्रयागराज रामबाग से वाराणसी, गोरखपुर रूट की ट्रेनें संचालित होंगी। इसके अलावा प्रयाग और फाफामऊ से अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर के लिए ट्रेनें चलेंगी।

इन रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

वहीं प्रयागराज छिवकी और नैनी से सतना, झांसी और मानिकपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सुबेदारगंज से कानपुर और प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सतना, अयोध्या और झांसी रूट की ट्रेनों का संचालन होगा। बीते तीन दिन से शहर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही एकल दिशा प्रवेश व्यवस्था लागू कर दी है।

40 घंटे में रेलवे ने चलाई 117 स्पेशल ट्रेनें

इस बीच रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। शुक्रवार को बिना स्नान पर्व के 82 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है वहीं शनिवार दोपहर तीन बजे 35 स्पेशल चलाई जा चुकी है, इसमें से सर्वाधिक 23 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलाई गई। वहीं पांच स्पेशल छिवकी से, तीन झूंसी से, एक-एक सूबेदारगंज और रामबाग से और दो फाफामऊ से चलाई गई है। बीते 40 घंटों में रेलवे ने 117 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। यानी हर 20 मिनट पर एक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से चल रही है।

बता दें कि आज रात यानी 10 फरवरी की रात 12 बजे से प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सुबेदारगंज और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर 12 बजे से एकल दिशा व्यवस्था लागू होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ