घर बैठे महाकुंभ में ‘डिजिटल स्नान’, अनोखा स्टार्टअप बताने वाले शख्स का वीडियो वायरल

Prayagraj Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स 1100 रुपये में डिजिटल स्नान करवाने की बात कर रहा है। वीडियो के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: कोई नौकरी करके पैसे कमाता है तो कोई बिजनेस करके। पैसे के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, मामला वहीं से जुड़ा है। वीडियो में एक स्थानीय शख्स उन लोगों को कुंभ में डिजिटल स्नान करवाने की पेशकश कर रहा है, जो किसी कारणवश मेले में नहीं आ सकते। शख्स कहता है कि वे अपनी तस्वीर उनको व्हाट्सऐप के जरिए भेज सकते हैं। उन तस्वीरों को वह संगम में डुबोकर प्रतीकात्मक स्नान करवाते हैं। इस सेवा के लिए शख्स ने कीमत 1100 रुपये रखी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @echo_vibes2 से 19 फरवरी को अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एक युवती कहती दिख रही है कि जो लोग किसी वजह से महाकुंभ नहीं आ सकते। ऐसे लोगों के लिए वे एक व्यक्ति से बात करवाती हैं। वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को दीपक गोयल बताता है। इसके बाद शख्स कहता है कि वह महाकुंभ में डिजिटल फोटो स्नान करवाता है। आपको उनको सिर्फ व्हाट्सऐप के जरिए फोटो भेजना है। मैं उस फोटो का डिजिटल प्रिंटआउट लूंगा। फिर उन तस्वीरों को संगम में स्नान करवाऊंगा। इसके लिए आपको सिर्फ 1100 रुपये देने होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Garvita Sharma (@echo_vibes2)

विज्ञापन

26 फरवरी को होगा महाकुंभ का समापन

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आपको शर्म आनी चाहिए। आप सनातन धर्म का मजाक बना रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि चीन के पास डीपसीक है, हमारे पास डीपस्नान। कुछ यूजर इसे अंधभक्ति और गजब टोपेबाजी बता रहे हैं। बता दें महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन चुका है। 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ