Maha Kumbh 2025: सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान जाम लगने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जाम के संकट से उबरने और यात्रा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार को प्रदेश में वाहनों को टोल फ्री करने की सलाह दी है। सपा सुप्रीमो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि महाकुंभ के दौरान सरकार वाहनों को यूपी में टोल फ्री करे। इससे यात्रा में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, वहीं, जाम से भी छुटकारा मिलेगा। यादव ने लिखा कि जब फिल्मों को मनोरंजन कर से मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को टोल फ्री क्यों नहीं किया जा सकता? महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा, इटावा में ट्रक से भिड़ी, 2 की मौत
महाकुंभ में फंसे करोड़ों लोगों के लिए आपातकालीन व्यवस्था किए जाने की जरूरत है। हर तरफ से जाम में फंसे भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाना चाहिए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं हैं? अखिलेश ने आगे लिखा कि प्रयागराज में एंट्री के लिए लखनऊ की तरफ 30 किलोमीटर पहले से ही नवाबगंज में जाम लगा रहा है। रीवा रोड की ओर से गौहनिया में 16 किलोमीटर पहले और वाराणसी की साइड से 12 से 15 किलोमीटर पहले जाम की खबरें आ रही हैं।
प्रयागराज शहर अस्त-व्यस्त
आम लोगों को राहत देने में यूपी सरकार नाकाम साबित हुई है। विज्ञापनों में सरकार का अहंकार दिख रहा है, असल में जमीन पर हालात खराब हैं। महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालु संगम क्षेत्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तीर्थयात्री प्रबंधन को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। भीषण ट्रैफिक जाम की वजह से प्रयागराज शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। भीड़ की वजह से रेलवे स्टेशन को भी शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Delhi-Dehradun Expressway कब तक खुलने के चांस? आधे वक्त में पूरा होगा सफर
रविवार को ही संगम मार्ग पर पुलिस ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग कर दी थी। यह सड़क सिविल लाइंस इलाके से कनेक्ट है। अगर कोई यहां से नहीं आना चाहता तो वह शास्त्री ब्रिज मार्ग से संगम क्षेत्र तक आ सकता है। मध्य प्रदेश के मैहर में पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रयागराज जाना असंभव है, वहां लगभग 200-300 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू होने के बाद अब तक 43 करोड़ श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
प्रयागराज संगम स्टेशन बंद
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (उत्तर रेलवे) लखनऊ कुलदीप तिवारी के अनुसार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर अगले आदेशों तक एकल यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, फरीदाबाद से आए कुछ तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में 24 घंटे लग गए, जबकि जयपुर से आए एक परिवार ने शिकायत की कि उन्हें महज 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग गए। रायबरेली से आए राम कृपाल ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर फाफामऊ से पहले वे 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में उन्होंने बेला कछार में अपनी गाड़ी खड़ी कर आगे का सफर पैदल तय किया।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
4 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
7 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
8 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines