हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बिना हेलमेट-सीट बेल्ट के ड्राइविंग की तो खैर नहीं! अब चालान के साथ लाइसेंस भी होगा सस्पेंड, एक जून से इस जिले में होगा लागू

Traffic Rules: सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है. लापरवाही बरतने पर अब भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन
कहां लाइसेंस सस्पेंड करने का नया आदेश जारी हुआ है?

Prayagraj Traffic Rules: अगर आप प्रयागराज की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने, सीट बेल्ट लगाए बिना या गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े गए, तो अब सिर्फ जुर्माना भरकर काम नहीं चलने वाला है. अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस सीधे सस्पेंड यानी निलंबित कर दिया जाएगा. संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह कड़ा फैसला लिया गया है. इस बैठक में साफ कर दिया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए अब प्रशासन किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है.

जाम लगाने वाले मैरिज हॉल और अस्पतालों की खैर नहीं

शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. डीएम मनीष कुमार वर्मा ने साफ निर्देश दिया है कि जिन मैरिज हॉल, स्कूलों और अस्पतालों में अपनी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, उन्हें तुरंत नोटिस जारी किया जाए. इसके साथ ही चौक, घंटाघर, सिविल लाइंस और लल्ला चुंगी जैसे सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए एक खास कार्ययोजना बनाई गई है. इस प्लान में टेंपो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और स्थानीय वेंडर्स को भी शामिल किया गया है, जिसे वालंटियर्स की मदद से एक जून से जमीन पर लागू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Special Trains: यूपी-बिहार के रेल यात्रियों की मौज! दिल्ली से घर जाने लिए हो जाएं तैयार, बढ़ गए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

विज्ञापन

पार्किंग के लिए बने 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया

शहर के भीतर बेतरतीब खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर लगाम लगाने के लिए 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया तय किए गए हैं, जहां बसों और ट्रकों की पार्किंग अनिवार्य होगी. इसके अलावा शहरी इलाकों में नो ई-रिक्शा जोन, नो व्हीकल जोन और पैदल चलने वाले जोन तय करने की जिम्मेदारी एडीएम सिटी की अगुवाई में बनी एक विशेष टीम को सौंपी गई है. एक जून से लागू होने वाले इन नए नियमों के तहत अगर किसी व्यक्ति ने सड़कों के किनारे लगी सरकारी रेलिंग या डिवाइडर को नुकसान पहुंचाया, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्टंटबाजों पर शिकंजा और अस्पतालों की होगी जियो टैगिंग

सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ भी डीएम ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दुर्घटनाओं के समय तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को नेशनल हाईवे के किनारे बने सभी अस्पतालों की जियो टैगिंग करने और वहां एम्बुलेंस तैनात रखने को कहा गया है. वहीं सड़कों पर लगने वाले अनावश्यक जाम को रोकने के लिए नगर निगम जल्द ही वेंडिंग जोन बनाकर स्ट्रीट वेंडर्स को वहां शिफ्ट करेगा. इस अहम बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक विजय आनंद और टेंपो टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola