Pratapgarh Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इससे चारों की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ नौकरी पर परदेश जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने पैसों की कमी होने का हवाला देते हुए बाद में साथ ले जाने की बात कही। इस पर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी महिला
जानकारी के मुताबिक मामला प्रतापगढ़ के कोबंडौर थाना क्षेत्र के गांव नरहरपुर गांव का है। यहां सोहनलाल की पत्नी प्रमिला देवी (35), बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और बेटी सलोनी (3) रहते थे। बताया गया है कि सोहनलाल औरंगाबाद में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर अपने गांव आया था। बुधवार को वापस नौकरी पर जाने लगा तो पति ने भी साथ जाने की जिद की।
पति ने कहा, इंतजाम होने पर साथ ले जाऊंगा
पति ने पैसों की कमी और परदेश में रहने का इंतजाम होने की बात कह कर उसे साथ ले जाने से मना कर दिया। इसी बात से आहत होकर प्रमिता ने अपने तीनों बच्चों के साथ गांव के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाले कुएं से शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की टीम को बुलाकर चारों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन जब तक चारों की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने बताया कि प्रमिला घर से अपने मायके जाने की बोलकर निकली थी। घटना के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 mins agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines