उत्तर प्रदेश के जज की कार उत्तराखंड मे सीज, पुलिस को रौब दिखाना बेटे को पड़ा भारी

Rishikesh Viral Video : उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस को रौब दिखाना जज के बेटे को भारी पड़ गया है। पुलिस का कहना है कि कार में जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ था और बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था।

Rishikesh Viral Video (2)

Rishikesh Viral Video : अमित रतूड़ी : चारोंधाम की यात्रा के चलते उतराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक के साथ ही सारी व्यवस्थाएं संभालने में पुलिस को खूब मेहनत करनी पड़ रही है। इसी बीच छुट्टियां मनाने और घूमने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आजमगढ़ से एक जज का बेटा गाड़ी लेकर ऋषिकेश पहुंच गया और पुलिस वालों पर रौब दिखाने लगा। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी ही जब्त कर ली।

जज के बेटे पर कार्रवाई 

पर्यटकों की भीड़ से ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस जगह-जगह पोस्ट बनाकर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही । हाल ही में जब पुलिस मुनिकीरेती के भद्राकाली चौकी की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो एक कार बचने की कोशिश करती दिखाई दी। कार पर मजिस्ट्रेट (जज) लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि कार में बैठे शख्स ने रौब दिखाकर जांच से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सबक सिखा दिया।

बताया गया कि कार में आजमगढ़ के जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने पिता के नाम और पद का रौब दिखाता हुआ नजर आया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि भद्राकाली पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग दिन-रात चल रही है। इस चेकिंग के दौरान शीशे पर मजिस्ट्रेट लिखी उत्तर प्रदेश की एक कार चेकिंग से बचकर निकलने की कोशिश करने लगी। शक होने पर भद्रकाली चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कार को चेकिंग के लिए रोक लिया।


पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि कार में कोई मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं है बल्कि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मजिस्ट्रेट का बेटा अपने दोस्तों के साथ कार में मौजूद है। पुलिस ने जब मजिस्ट्रेट के बेटे को नियम कानून बताया तो वह अपने पिता के नाम और पद का रौब दिखाने लगा। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार को कब्जे में लिया और सीज कर दिया।

वहीं जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ पुलिसवालों से कार्रवाई ना करने की अपील करता रहा, इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिस के सामने खड़े लोगों को सॉरी करते हुए सुना जा सकता है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई रोकने से इंकार कर दिया और कार को सीज कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ