Constable Illicit Affair: यूपी के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किराए के मकान में रहने वाले सिपाही ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेम के जाल में फंसाया। इसके बाद दोनों एक रात मौेका पाकर कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे इस दौरान विवाहिता का पति आ गया। पति ने जब दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसने जमकर बवाल काटा। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पति के बवाल काटने के दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाकर सिपाही को कमरे से बाहर निकाला। मामले में सीओ ने पूरी रिपोर्ट बनाकर एसपी कार्यालय भेजी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के मुरादाबादी गेट पुलिस चैकी पर तैनात सिपाही एक किराए के घर में रहता है। घर में अन्य परिवार भी रहते हैं। सिपाही के पास ही रहने वाली विवाहिता की अक्सर पति से अनबन रहती है। झगड़े के बीच सिपाही अक्सर विवाहिता के पति को हड़काता रहता था।
ये भी पढ़ेंः छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर पर FIR, हाईकोर्ट के दखल के बाद इंदौर प्रशासन ने लिया एक्शन
ऐसे सिपाही पर फिदा हो गई विवाहिता
सिपाही की वर्दी का रौब और हमदर्दी देखकर विवाहिता सिपाही पर फिदा हो गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। सोमवार को विवाहिता का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर सिपाही विवाहिता के कमरे में चला गया। कमरे का दरवाजा बंद कर दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। इस बीच अचानक विवाहिता का पति आ गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति बाहर आकर शोर मचाने लगा। थोड़ी देर बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ेंः मिठाई खाने से खराब हुई जज और उनकी बहन की तबीयत, दुकान पर पड़ी खाद्य विभाग की रेड
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे में बंद सिपाही को मुक्त करवाया और विवाहिता के पति को शांत करवाया। मामले में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने एसपी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
55 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines