मिठाई खाने से खराब हुई जज और उनकी बहन की तबीयत, दुकान पर पड़ी खाद्य विभाग की रेड

Lucknow News: लखनऊ की एक मिठाई की दुकान को उस समय मिठाई बेचना भारी पड़ गया जब उनकी दुकान की मिठाई खाने जज की तबीयत खराब हो गई और उस पर मामला दर्ज हो गया।

Lucknow News

लड्ड खाने से बिगड़ी जज की तबीयत

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान अफसरों ने बेसन, घी, मोतीचूर के लड्डू, घेवर और समोसा समेत 7 चीजों के नमूने लिए गए। एडीजे मंजुला सरकार, उनकी बहन और नौकरानी की तबीयत खराब हो गई। मामले में एडीजे ने थाने में मामला भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन

जज और उनके परिवार के बीमार होने से खाद्य विभाग हरकत में आया और मामले में स्वतः संज्ञान लिया। मुख्य खाद्य अधिकारी भी अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मिठाई दुकान संचालक ने अपना लाइसेंस दिखाया। ऐसे में टीम ने लड्डू बनाने में काम आने वाली सामग्री के नमूने भी लिए। जिसमें बेसन, घी, मोतीचूर लड्डू, घेवर, समोसा में इस्तेमाल होने वाले सैंपल लिए। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने सभी नमूने जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं।

विज्ञापन

जज की तबीयत हुई खराब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को एडीजे कोर्ट के जज मंजुला सरकार ने गोमती नगर स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू, घेवर, समोसा आदि खरीदे थे। इसके बाद ये मिठाइयां जज, उनकी बहन और नौकरानी ने खाई थी। मिठाई खाने के बाद तीनों की तबीयत खराब हो गई। तीनों को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ