Shahi Masjid Eidgah Mathura: मथुरा की शाही ईदगाह को श्रीकृष्ण की असली जन्म भूमि बताकर हिंदू संगठनों ने जलाभिषेक का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर गुरुवार रात को विवादित स्थल पर पहुंची। मीरा राठौर यहां पर लड्डू गोपाल और गंगा जल लेकर आई थी। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते शाही ईदगाह के मुख्य द्वार को जाने वाली बैरिकेडिंग पर मीरा राठौर पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस ड्र्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रही है।
पुलिस के रोकने पर मीरा राठौर ने कहा मैं कान्हा जी की जन्मभूमि जा रही हूं। ये मस्जिद का रास्ता नहीं है। उन्होंने हमारे कान्हा जी की जमीन पर कब्जा कर रखा है तो हम क्यों नहीं पूजा कर सकते हैं। मैं अपना अधिकार मांग रही हूं। मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं।
मीरा राठौर ने शाही ईदगाह को भगवान श्रीकृष्ण का असली जन्म स्थान बताते हुए सोशल मीडिया पर जलाभिषेक कार्यक्रम का ऐलान किया था। बता दें कि इससे पहले मीरा राठौर ताजमहल पर भी भगवा झंडा फहरा चुकी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते और 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जोन से पुलिस बल को मथुरा में तैनात किया गया है।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पूरे शहर को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के होटलों तक पुलिस का सख्त पहरा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस तैनात की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डाॅक्टर, कानपुर देहात के CHC का Video वायरल
पुलिस ने की शांति की अपील
बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी कुछ हिंदू संगठनों ने शाही ईदगाह को श्रीकृष्ण का असल जन्म स्थान बताकर जलाभिषेक करने की घोषणा की थी। इससे पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। करीब एक सप्ताह पहले डीएम और एसएसपी ने धर्मगुरुओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शांति की अपील की थी। इसके बाद कई संगठनों ने अपना निर्णय बदल दिया था।
ये भी पढ़ेंः 2 सड़क हादसों में 11 की मौत; MP के चित्रकूट में बस-बोलेरो की टक्कर, UP के पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines