2 सड़क हादसों में 11 की मौत; चित्रकूट में बस-बोलेरो की टक्कर, UP के पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार

Pilibhit Chitrakoot Road Accidents: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और चित्रकूट में हुए सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों हादसों में मारे गए लोगों की शिनाख्त भी हो गई है। आइए जानते हैं कि हादसे कहां और कैसे हुए?

Pilibhit Car Accident

पेड़ से टकराकर कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

UP-MP Road Accidents: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में देररात हुए सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बस और बोलेरो कार में आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने हादसों का केस दर्ज करके मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे हादसा पीड़ित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से भिड़ गई। पेड़ से टकराकर कार पलट गई और बुरी तरह पिचक गई। मृतकों में खटीमा के गोटिया निवासी शरीफ, मुन्नी पत्नी नजीर, राकिब, मंजूर अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी बाबू उद्दीन और कार ड्राइवर शामिल हैं। घायलों के नाम खटीमा के जमौर निवासी गुलाम अहमद, रईस अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी जाफरी पत्नी बाबुद्दीन, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पोटा खमरिया निवासी अमजदी बेगम हैं। घायलों ने बताया कि वे दुल्हन पक्ष के लोग हैं और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में शादी समारोह में गए और वापस खटीमा जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी 

पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा जिले के जमौर गांव निवासी हुस्ना बी की शादी थी। इसके लिए वे पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी अनवर अहमद के घर गए थे। अनवर के साथ हुस्ना की शादी हुई थी। गुरुवार को वलीमा कार्यक्रम था तो वलीमा में शामिल होने के बाद एर्टिगा कार में 11 लोग सवार होकर वापस खटीमा जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार का बैलेंस बिगड़ा और कार पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर राहगीरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन

चित्रकूट में नेशनल हाईवे पर हादसा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी हादसा हुआ है। यहां एक बस और बोलेरो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे रैपुरा थाना के तहत आने वाले नेशनल हाईवे-35 पर हुआ। हादसे में मरने वाले लोग एक ही परिवार के हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ