PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिवाली से पहले आज से दो दिनों के दो दिनों से उत्तराखंड दौरे हैं। अपने इस दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पहले बाबा केदारनाथ (Kedarnath) और फिर बदरीनाथ धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी। इसके बाद वे आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल भी पहुंचे और उनका दर्शन किया। इसके बाद पीएम ने मंदाकिनी अस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
Live Updates:
- पीएम मोदी ने बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विकासकार्यों में जुटे श्रमिकों से संवाद भी किया।
- केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
- पीएम मोदी ने केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल पहुंचे।
- पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम में पूजा के दौरान हिमाचल की खास चोला डोरा ड्रेस पहनी। इसे चंबा की एक महिला ने तैयार किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री हाल ही में हिमाचल दौरे पर थे। इस दौरान चंबा में उन्हें महिला ने ये ड्रेस गिफ्ट की थी।
- पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
बता दें कि केदारनाथ धाम में करीब ढाई घंटे रुकने बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों के साथ बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
बता दें कि केदारनाथ में रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा और गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से घटकर केवल 30 मिनट हो जाएगा।
हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किमी लंबा होगा और यात्रा के समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक ही सीमित कर देगा।
पीएमओ के बयान में कहा गया है कि यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है, जिसे लगभग 2,430 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। रोपवे परिवहन का एक पर्यावरण अनुकूल साधन है जो परिवहन का एक सुरक्षित, सुरक्षित और स्थिर साधन प्रदान करेगा। यह प्रमुख बुनियादी ढांचा विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही साथ रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।
अभी पढ़ें – Job Certificate 2022: पीएम मोदी आज 75000 युवाओं को देंगे दिवाली गिफ्ट, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
23 अक्टूबर को पीएम जाएंगे अयोध्या
हर साल कपाट बंद होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आते हैं। इसके बाद वो 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे जहां छोटी दिवाली के अवसर पर आयोजित दिपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दीपावली के दिन 24 अक्टूबर भी हर साल की तरह पीएम सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले आठ साल से सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines