PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिवाली से बाबा केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) के दर्शन करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की भी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है।
अभी पढ़ें – केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, इन परियोजनाओं की रखेंगे अधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले 21-22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे। रात भर रुकने के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को पीएम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।
आपको बता दें कि दरअसल, हर साल कपाट बंद होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आते हैं और हर साल की तरह इस बार भी वह बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दुग्ध अभिषेक और जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना करेंगे।
अभी पढ़ें – श्री महाकाल लोक होगा श्री महाकाल महालोक, द्वितीय चरण पूरा होते ही होगा नया नामकरण
इसके बाद वो 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे जहां छोटी दिवाली के अवसर पर आयोजित दिपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दीपावली के दिन 24 अक्टूबर भी हर साल की तरह पीएम सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले आठ साल से सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines