PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर राम की नगरी अयोध्या जानें वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली के मौके पर 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री वहां राम मंदिर के निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा भी लेंगे और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का मुआयना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरशोर से चल रही है।
प्रधानमंत्री यहां पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। इसके बाद सरयू नदी के किनारे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वो ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 23 दिसंबर रविवार शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अयोध्या में रहेंगे।
अभी पढ़ें – ‘धरती पुत्र’ की अस्थियां गंगा में विसर्जित, निशब्द होकर अखिलेश ने पिता को किया अंतिम प्रणाम
अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम?
- शाम 4.55 बजे: पीएम मोदी भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे।
- शाम 05.05 बजे: रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।
- शाम 05.40 बजे: भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
- शाम 06.25 बजे: सरयूजी घाट पर आरती करेंगे। शाम 06.40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे।
- शाम 07.25 बजे: ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।
अभी पढ़ें – सौरभ गांगुली के समर्थन में खुलकर सामने आईं ममता बनर्जी, पीएम मोदी से कर डाली यह बड़ी मांग
आपको बता ये कि अयोध्या में यह छठा दीपोत्सव कार्यक्रम है, जिसका लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जबरदस्त रुप से तैयारी कर रही है। गौरतलब है अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन होता है। जब से राज्य में योगी सरकार आई है, तब से इस दिपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से हो रहा है।
दरअसल, अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पैड़ी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता रहा है और इस साल भी दिवाली पर 17 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाने की उम्मीद है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
पिछले साल दीपोत्सव में 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे। 2020 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 5.84 लाख दीये जलाए गए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines