PM Modi In Azamgarh : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का दौर चल रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अंतिम तीन चरणों में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। आजमगढ़ के बाद पीएम मोदी ने जौनपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर में हमारे कृपाशंकर सिंह को वोट देते हैं तो आपके मत मोदी के खाते में जाएंगे। हमारी सरकार कैसे काम करती है? आप अयोध्या में जाकर देख रहे हैं। देश में काशी और अयोध्या की चर्चा हो रही है। जब एक्सप्रेसवे बनाता हूं तो जौनपुर वालों को भी लाभ मिलता है। आने वाले पांच वर्षों में मोदी-योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं।
पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
1. मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महत्व दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसका ये परिचय है।
2. यह मोदी की गारंटी है- देश-विदेश कहीं से भी जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो, लेकिन कोई भी सीएए को खत्म नहीं कर सकता है।
3. मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। इसके तहत कल से शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें : ‘BJP को 220 से कम सीटें मिल रहीं’, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के 10 बड़े दावे
4. ये (कांग्रेस) महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं, लेकिन उनकी बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं। 70 वर्षों में हजारों परिवार मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली, क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं हैं।
5. इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा।
6 देश की जनता जान गई है कि आप लोगों (इंडी गठबंधन) ने वोट बैंक की राजनीति करके हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है।
7. मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई।
8. पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।
यह भी पढ़ें : एक नाई, जो लड़ रहा चुनाव, वोटरों को लुभाने के लिए फ्री में काट रहा बाल, कर रहा शेविंग
9. सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।
10. इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है। सपा के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines