---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рдПрдХ рдирд╛рдИ, рдЬреЛ рд▓рдбрд╝ рд░рд╣рд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡, рд╡реЛрдЯрд░реЛрдВ рдХреЛ рд▓реБрднрд╛рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдлреНрд░реА рдореЗрдВ рдХрд╛рдЯ рд░рд╣рд╛ рдмрд╛рд▓, рдХрд░ рд░рд╣рд╛ рд╢реЗрд╡рд┐рдВрдЧ

Bhubaneswar Election 2024 : рдУрдбрд┐рд╢рд╛ рдореЗрдВ рд▓реЛрдХрд╕рднрд╛ рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдХреА рд╕рд░рдЧрд░реНрдорд┐рдпрд╛рдВ рддреЗрдЬ рд╣реИрдВред рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐рдХ рджрд▓реЛрдВ рдиреЗ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдореЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдкреВрд░реА рддрд╛рдХрдд рдЭреЛрдВрдХ рджреА рд╣реИред рднреБрд╡рдиреЗрд╢реНрд╡рд░ рдЙрддреНрддрд░ рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рд╕реАрдЯ рд╕реЗ рд╕реАрдкреАрдЖрдИ рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рдкрд╛рд╕ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдкреНрд░рдЪрд╛рд░ рдХреЗ рдкреИрд╕реЗ рдирд╣реАрдВ рд╣реИрдВ, рдЗрд╕рд▓рд┐рдП рд╡рд╣ рдлреНрд░реА рд╕реЗрд╡рд╛ рджреЗрдХрд░ рд╡реЛрдЯрд░реЛрдВ рдХреЛ рд▓реБрднрд╛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Bhubaneswar North Assembly Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के साथ-साथ विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) भी हो रहा है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह चीजें कर रहे हैं। इसी क्रम में सीपीआई ने भुवनेश्वर उत्तर विधानसभा सीट से एक नाई को टिकट दिया है। यह नाई चुनाव जीतने के लिए फ्री सेवा दे रहा है।

बाल काटते-काटते अपने लिए वोट मांगता है संकर्षण बारिक

---विज्ञापन---

41 वर्षीय सीपीआई प्रत्याशी संकर्षण बारिक भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन उनका वोट मांगने का तरीका एकदम अलग है। वे मतदाताओं को लुभाने के लिए फ्री में बाल काट रहे और शेविंग कर रहे हैं। वे अपने पेशे से मतदाताओं को लुभा रहे हैं। इस दौरान वे लोगों से बातचीत करते हैं और अपने लिए वोट मांगते हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में नया खेल: चरणजीत चन्नी के करीबी जगमोहन की हुई कांग्रेस में वापसी, AAP को लगा बड़ा झटका

---विज्ञापन---

एक व्यक्ति से 10 से 15 मिनट तक बात करता है नाई

इसे लेकर उम्मीदवार संकर्षण बारिक ने कहा कि मेरे पास चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, इसलिए मैंने फ्री सेवा के माध्यम से लोगों तक अपना संदेश देने के बारे में सोचा है। उन्होंने आगे बताया कि मुझे एक व्यक्ति के बाल काटने और शेविंग करने में लगभग 10 से 15 मिनट लगते हैं। इस दौरान वे अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता उठाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : NDA vs INDIA: चौथे चरण में कम वोटिंग प्रतिशत से किसे फायदा किसे नुकसान? समझिए 5 पॉइंट्स में

दिनभर में 200 लोगों से वोट मांगता है सीपीआई उम्मीदवार

---विज्ञापन---

चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार बारिक ने कहा कि वे गडकाना में डंपिंग यार्ड की समस्या, बेरोजगारी, नशीला पदार्थ, अपराध जैसे मुद्दों को उठाना चाहते हैं। वे एक दिन में 200 लोगों से बात करते हैं और उनसे वोट मांगते हैं।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में कौन जीतेगा बाजी… रवनीत बिट्टू खिला पाएंगे कमल या कांग्रेस फिर करेगी कमाल?

---विज्ञापन---

ओडिशा में चार चरणों में हो रहा मतदान

आपको बता दें कि ओडिशा में चार चरणों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ओडिशा की 21 में से 4 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों पर 13 मई को वोटिंग हुई थी। अब 20 मई को पांचवें चरण और ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव में 5 लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। 25 मई को 6 लोकसभा एवं 42 विधानसभा सीट और 1 जून को 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

---विज्ञापन---

First published on: May 16, 2024 09:26 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola