Vande Bharat Train: पीएम मोदी आज उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

vande bharat train, vande bharat express, delhi to uttarakhand, pm modi, narendra modi
विज्ञापन

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के लिए स्वदेश निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये उत्तराखंड की पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए आज सुबह 11 बजे मैं दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाऊंगा।

Advertisment

दो दिन पहले हुआ था वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल

बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली से देहरादून चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था।  इस दौरान ट्रेन के लोको पायलट, मैनेजर और सहायक ट्रेन को लेकर रवाना हुए। ये ट्रेन सहारनपुर से होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक पहुंची।

18 मई को ओडिशा को भी मिली थी पहली वंदे भारत

बता दें कि इसी 18 मई को पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन पुरी-हावड़ा और भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के बीच की 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी। बताया गया है कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ