'नई ट्रेनों पर एक भी खरोंच न आने पाए', पीएम मोदी ने वेस्ट यूपी की जनता से की अपील

PM Modi in Ghaziabad Latest Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने नमो भारत ट्रेन की खूबियों के बारे में बताया।

PM Modi in Ghaziabad Latest Update, PM Modi in Ghaziabad, Ghaziabad News, UP news
विज्ञापन

PM Modi in Ghaziabad Latest Update: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पीएम मोदी ने आज यानी शुक्रवार को देश की पहली सेमीहाई स्पीड रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिकाकर रवाना किया। इसके बाद अब पीएम मोदी साहिबाबाद में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें छोटे सपने देखने की आदत नहीं है। नमो भारत ट्रेन मेरठ निर्मित (Made in India) है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारतीय रेलवे की उपलब्धियों और लक्ष्यों के बारे में लोगों को बताया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में वेस्ट यूपी के लोगों से एक अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आज आपसे एक वादा चाहिए। बोलिए… वो वादा करेंगे या नहीं? इसके बाद जनता ने उच्च स्वर में हां कहा। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये नई ट्रेन आपकी है। इसका फायदा आपको मिलेगा। इसलिए वादा कीजिए कि इस नई ट्रेन को एक भी खंरोच भी नहीं आने देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भाषण का समापन किया।

Advertisment

पहली नमो भारत मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिला है

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता है, हाईस्पीड है। ये नमो भारत ट्रेन नए भारत की नई यात्रा और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस अत्याधुनिक ट्रेन (नमो भारत) में यात्रा का अनुभव करने का मौका मिला है। मैंने अपना बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताया और आज रेलवे का यह नया रूप मुझे खुशी से भर रहा है। यह अनुभव मुझे आनंद देता है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य करने की परंपरा है। भारत की पहली नमो भारत ट्रेन को आज मां कात्यायनी का आशीर्वाद मिला है।

विज्ञापन

जिसका शिलान्याय करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन में ड्राइवर से लेकर पूरी क्रू तक सभी महिलाएं हैं। यह भारत में बढ़ती महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत की सेवाएं शुरू हो गई हैं। मैंने पहले भी कहा था और मैं भी कहता हूं…जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं।

देखें पीएम मोदी का लाइव भाषण

विज्ञापन

सीएम योगी ने बताया यूपी क्या है?

पीएम ने कहा कि साल-डेढ़ साल बाद जब मेरठ का ये हिस्सा पूरा हो जाएगा तो मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा है। आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा (नमो भारत ट्रेन) शुरू हो गई है और इसे राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने भी अपना संबोधन दिया। सीएम योगी ने कहा कि वंदे भारत ने हमें नए भारत की झलक दिखाई है। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं।

विज्ञापन

गाजियाबाद में पीएम मोदी ने रैपिडएक्स को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने देश को आज यानी 20 अक्टूबर को देश को पहली सेमी हाईस्पीड रेपिडएक्स सौंप दी। ये सेमीहाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेगी। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आबंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत अन्य मंत्रियों और नेताओं की मौजूदगी में ट्रेन को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने साल 2019 के मार्च में दिल्ली मेरठ रेपिड रेल परियोजना की नींव रखी थी। युद्ध स्तर पर किए गए काम के बाद रैपिडएक्स के प्रारंभिक रूट साहिबाबाद से दुहाई तक (17 किमी) के लिए चालू किया गया है। बताया गया है कि इसके बाद रैपिडएक्स को दिल्ली से मेरठ तक 82.1 किमी के पूरे ट्रैक पर चालू किया जाएगा। हालांकि इसके पूरा होने में 2025 तक का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ