श्रीनिवास ने अजित पवार को कहा 'नालायक मानूस', कहा-'चाचा' को लेकर बड़े भाई का स्टैंड स्वीकार्य नहीं

Lok Sabha Election 2024: बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं। श्रीनिवास पवार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वह बारामती के कटेवाड़ी में सुप्रिया सुले के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

Lok Sabha Election 2024, Srinivas Pawar
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। अब महाराष्ट्र के बारामती इलाके से श्रीनिवास पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चाचा शरद पवार पर बड़े भाई अजित पवार के बयानों पर उनका विरोध करते सुनाई दे रहे हैं। अजित की आलोचना करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि मैं यह सोचते हुए भी बहुत दुखी होता हूं कि अजित कैसे किसी बुजुर्ग व्यक्ति (शरद पवार) के प्रति असंवेदनशील हो सकते हैं।

विज्ञापन

नालायक मानूस तक कह दिया

श्रीनिवास ने अजित पवार के लिए कहा कि जिसके मन में बुजुर्गों को छोड़ने के विचार हैं वह अयोग्य व्यक्ति (नालायक मानूस) है। उनका कहना था कि अजित अक्सर शरद पवार की उम्र के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने बुजुर्ग नेता को रिटायर होने और अगली पीढ़ी को राकांपा का नेतृत्व सौंपने जैसे बातें कही हैं, जो गलत हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार बूढ़े जरूर हैं, लेकिन वह कमजोर नहीं है।

बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले हैं उम्मीदवार 

बता दें कि बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं। श्रीनिवास उन्हीं के चुनाव प्रचार के लिए कटेवाड़ी में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें बीते जुलाई में अजित पवार अपने समर्थन वाले आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद राकांपा का विभाजन हुआ था। अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह घड़ी मिला। जबकि शरद पवार के संगठन को अब राकांपा (शरदचंद्र पवार) कहा जाता है।

विज्ञापन

अजित कर रहे अभ्रद भाषा का प्रयोग 

श्रीनिवास का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि शरद पवार ने हमेशा अजित पवार के हर फैसले का समर्थन किया। उन्हें 4 बार उप मुख्यमंत्री और 25 साल तक मंत्री बनाया था। लेकिन आज अजित ऐसे परोपकारी बुजुर्ग के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ