Pervez Musharraf Property Auction in India: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोताना गांव में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की प्रॉपर्टी की ऑनलाइन नीलामी हुई है। यह नीलामी लगभग 13 बीघा जमीन की हुई है, जिसे साल 2010 में शत्रु सम्पत्ति घोषित किया गया था। बता दें कि बांगर के इलाके में मौजूद इस प्रॉपर्टी को अभिरक्षक कार्यालय, लखनऊ की ओर से ऑनलाइन नीलाम किया गया, जिसका बेस प्राइस 39 लाख 6 हजार रुपये रखा गया था, लेकिन प्रॉपर्टी एक करोड़ 38 लाख 16 हजार में नीलाम किया गया है।
बता दें कि बागपत की बड़ौत तहसील से लगभग 8 किलोमीटर दूर कोताना गांव में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के माता-पिता रहा करते थे, लेकिन आजादी से पहले साल 1943 में वह गांव छोड़कर दिल्ली चले गए। वहीं पर परवेज मुशर्रफ का जन्म हुआ। हालांकि मुशर्रफ कोताना गांव में कभी नही आएं और बटवारे के दौरान उनका परिवार भी भारत छोड़कर पाकिस्तान में जाकर बस गया था।
यह भी पढ़ें:70 छात्राओं के न्यूड वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल; खुद को पुलिस वाला बता धमकाता आरोपी
गत 5 सितंबर को नीलाम हुई प्रॉपर्टी
बता दें कि कोताना गांव में स्थित नीलाम हुई शत्रु सम्पत्ति नुरू के नाम से रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज है। नुरू साल 1965 में भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, लेकिन उनके नाम से दर्ज 13 बीघा जमीन साल 2010 में शत्रु सम्पत्ति घोषित कर दी गई थी। गत 5 सितम्बर 2024 को हुई नीलामी में इस प्रॉपर्टी को 3 लोगों ने खरीदा है। बड़ौत के पंकज कुमार ठेकेदार ने भी इस जमीन का कुछ हिस्सा ई-नीलामी के जरिए खरीदा है।
उक्त नीलाम हुई सम्पत्ति को सोशल मीडिया पर परवेज मुशर्रफ के परिजनों की संपत्ति बताया जा रहा है, लेकिन ADM बागपत पंकज वर्मा के अनुसार, इसका कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। न ही कोई ऐसा प्रमाण सामने आया है कि नुरू, परवेज मुशर्रफ का परिजन था। राजस्व अभिलेख में यह सम्पत्ति नुरू के नाम से दर्ज है। सम्पत्ति परवेज मुशर्रफ के परिजनों की है या नहीं, इसका अभिलेख उपलब्ध होने पर ही स्पष्ट कहा जा सकेगा। हालांकि अभी तक ऐसा कोई अभिलेख सामने नहीं आया है, जिससे इसे परवेज मुशर्रफ की सम्पति कहा जा सके।
यह भी पढ़ें:केशव मौर्य का परिवार कैसे हुआ हादसे का शिकार? बेटे ने सुनाई आपबीती
नीलाम की गई सम्पत्ति की नीलामी का ब्यौरा इस प्रकार है…
- खसरा नम्बर 1070 की भूमि की बोली 25.85 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1071 की भूमि की बोली 25.63 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1072 की भूमि की बोली 11.06 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1073 की भूमि की बोली 11.08 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1074 की भूमि की बोली 30.88 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1075 की भूमि की बोली 11.08 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1076 की भूमि की बोली 8.86 लाख रुपया
- खसरा नम्बर 1078 की भूमि की बोली 13.71 लाख रुपया
यह भी पढ़ें:बाराबंकी में 5 जिंदगियां लीलने वाले हादसे में कैसे बचा बच्चा? SP ने सुनाई आंखों देखी
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines