ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे, वीडियो वायरल होने पर दौड़ती है पुलिस

Uttar Pradesh Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग पिछले करीब एक दशक से सड़कों पर लगने वाले जाम से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर चार मूर्ति को हटाकर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यह नाकाफी है।

Traffic jaam

Traffic jaam

Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट ट्रैफिक जाम का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। वीकेंड पर यहां भीषण जाम लगना आम बात हो गई है। वीकेंड पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में भी स्थिति बेहतर नहीं रहती। पीक आवर में तो हाल और बुरा रहता है। शनिवार देर रात भी इस रूट पर भयंकर जाम लगा रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निवासियों का कहना है कि रविवार को भी यहां जाम से मुक्ति नहीं मिलती है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का जाम है आम

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के अधिकतर चौराहों पर घंटों वाहन फंसे रहते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन अंडरपास से लेकर एक मूर्ति चौक तक भीषण जाम लग गया। रूट पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे नजर आए। गौर करने वाली बात यह है कि एक मूर्ति चौक पर ट्रैफिक को कम करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। सड़कों की कम चौड़ाई के साथ-साथ उचित ट्रैफिक लाइट और सिग्नलिंग सिस्टम का न होना जाम की समस्या को और भी गंभीर बना देता है। निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम लगना आम बात हो गई है।

विज्ञापन

प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी

निवासियों ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके।

विज्ञापन

कई जगह अंडरपास और फ्लाईओवर का हो निर्माण

निवासियों का कहना है कि चौराहे पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सड़क, फ्लाईओवर या अंडरपास का निर्माण जैसे स्थायी उपाय किए जाने चाहिए। उनका कहना है कि चार मूर्ति की तरह कई जगह अंडरपास और फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

वीकेंड और पीक आवर में ट्रैफिक का भारी दबाव

विज्ञापन

इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वीकेंड और पीक आवर में ट्रैफिक का भारी दबाव होता है। जिसके चलते जाम लग जाता है। ट्रैफिक को सुचारू कराने के लिए सड़क पर कई जगह तैनात पुलिसकर्मी देर रात तक इस कार्य में जुटे रहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ