एक समय था जब पति-पत्नी के रिश्ते को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता था। आज के समय में तो लोगों ने इस रिश्ते का मजाक ही बना दिया है। कभी खबर आती है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मार डाला और उसके टुकड़े कर ड्रम में पैक कर दिया। कहीं से खबर आ रही है कि पत्नी ने शादी के 14 दिन बाद ही प्रेमी संग मिलकर पति को मरवा दिया। अब मालदा के हरिशंदपुर से एक ऐसी ही खबर आई है जिसमें पति ने जिंदा पत्नी का श्राद्ध करवा दिया। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है जिसे जान एक पल को तो शादी के पवित्र रिश्ते से ही भरोसा उठ जाएगा।
पति ने किया पत्नी का श्राद्ध
मालदा के हरिशंदपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है जहां पति ने अपनी जीवित पत्नी का श्राद्ध किया है। सुनने में यह आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन यह सच है। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में बवाल मच गया है। हरिशचंद्रपुर 1 ब्लॉक के बारुई ग्राम पंचायत के परशातला गांव के लोगों ने ऐसी ही एक घटना देखी जिससे वो शॉक्ड हो गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान से आगे निकली बिहार की प्रगति, पति की सुपारी के लिए ऐसे जुटाए पैसे
पति ने क्यों क्या जिंदा पत्नी का श्राद्ध
अब सवाल ये उठता है कि पति अचिंत ने आखिर क्यों किया जिंदा पत्नी का श्राद्ध? लोगों के मन में भी ये प्रश्न जरूर कौंध रहा होगा। दरअसल द्रौपदी नाम की महिला जिसकी कोई संतान भी नहीं थी 18 मार्च को अपने प्रेमी संग भाग गई। उसने 19 साल के शादी के रिश्ते को तार-तार कर दिया और नए साथी संग पारिवारिक जीवन शुरू कर लिया। इस घटना से उसका पति इतना आहत हुआ कि वो सदमे में आ गया। उसने पत्नी संग रिश्ता खत्म कर दिया और उसका जिंदा होते हुए ही श्राद्ध करवा दिया।
19 साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, अचिंत जो पेशे से एक मैकेनिक है ने उन्नीस साल पहले एक सामाजिक समारोह में पड़ोसी गांव बरुई की द्रौपदी से शादी की थी। उसी पति ने 19 साल बाद अपनी जिंदा पत्नी का श्राद्ध कर दिया क्योंकि वो अपने प्रेमी के संग भाग गई थी। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को मृत घोषित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किया। पति व परिवार के सदस्यों ने हिंदू रीति-रिवाज से श्राद्ध कर्म का आयोजन किया। ग्रामीणों तथा रिश्तेदारों के लिए भोजन और पेय की व्यवस्था की गई है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि भविष्य में गांव में ऐसी कोई घटना न हो।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स रोकने वाली पिल्स सेफ या खतरनाक? क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, जानें गोली का सच
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines