---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पीरियड्स रोकने वाली पिल्स सेफ या खतरनाक? क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, जानें गोली का सच

अक्सर महिलाएं किसी न किसी वजह से पीरियड्स रोकने वाली गोली का सेवन करती हैं। ये कितना सही है और क्या पीरियड्स रोकने वाली गोलियां सुरक्षित हैं? इस बारे में सभी महिलाएं जानना चाहती हैं। जानिए डॉक्टर ने क्या कहा और इनका उपयोग क्यों खतरनाक हो सकता है?

---खबर नीचे जारी है---

हाल ही में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद स्पेस से धरती पर वापसी की है। उन्होंने इस दौरान वहां पर कई तरह की मुश्किलों को फेस किया होगा। ये तो आप जानते ही हैं कि हर महिला को हर महीने पीरियड्स को फेस करना होता है। ऐसे में सुनीता विलियम्स के लिए अंतरिक्ष में अपने पीरियड्स को मैनेज करना कितना मुश्किल रहा होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिमेल एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाने पर अपने मासिक धर्म को मैनेज करने के लिए पीरियड्स रोकने वाली गोलियां खाती हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि वो कितनी सेफ हैं? हर महिला को इस दौरान अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स की दवाई खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

क्या पीरियड्स को रोकने वाली दवा सेफ है?

अक्सर महिलाएं किसी न किसी वजह से पीरियड्स को डिले करने वाली दवा का सेवन करती हैं। कभी पूजा या मांगलिक कार्य की वजह से तो कभी कहीं टूर पर जाने की वजह से। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? डॉक्टर मनिका खन्ना ने इस बारे में बताया कि अगर आप ऐसा साल में एक या दो बार कर रहे हैं तो इससे कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन इससे ज्यादा बार आप पीरियड्स रोकने की दवा का सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: सौरभ-मुस्कान की बेटी का क्या होगा? किसके साथ रहेगी पीहू

डॉक्टर की सलाह पर खाएं गोली

हर महिला का पीरियड्स सिस्टम अलग होता है, किसी को बहुत ज्यादा दर्द होता है तो किसी को ब्लिडिंग बहुत ज्यादा होती है। वहीं किसी को सिर्फ दो दिन तक ही पीरियड्स होते हैं तो किसी को 7 दिन तक चलते हैं। किसी-किसी को तो 10 से 12 दिन तक भी पीरियड्स होते हैं। ऐसे में अगर आप किसी वजह से मासिक धर्म को आगे या पीछे करने की दवा खाते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं। डॉक्टर आपको चेक करके और आपकी मेडिकल हिस्ट्री के हिसाब से आपको दवा देंगे। डॉक्टर ने बताया कि जिन महिलाओं को हाई बीपी, शूगर की समस्या है और जिनके ब्लड गाढ़ा है उन्हें पीरियड्स रोकने की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

पीरियड्स रोकने की गोली खाने के साइड इफेक्ट्स

अब ये भी जान लेते हैं कि पीरियड्स को आगे-पीछे करने वाली गोली के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं। डॉक्टर के अनुसार, ऐसी गोली खाने से आपको उल्टी आना, जी मिचलाना, वजन बढ़ना, ब्रेस्ट में दर्द होना, ब्रेकथ्रू पीरियड्स आना यानी की अचानक से ब्लिडिंग होने लगना और सिर में दर्द होना जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत होती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल का रोमांटिक वीडियो वायरल, सौरभ को मारने के बाद मनाया हनीमून

First published on: Mar 25, 2025 01:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola