Pathaan row: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच अयोध्या के एक संत ने विवादित बयान देते हुए शाहरुख खान को जिंदा जलाने की धमकी दी है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605496112109867008
अयोध्या में 19 दिसंबर को फिल्म के पोस्टर जलाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans Acharya) ने भी कहा कि अगर कोई शाहरुख खान को जिंदा जला देगा तो वे कोर्ट में उसका बचाव करेंगे। परमहंस आचार्य ने सिनेमाघरों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया और कहा कि अगर किसी सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है, तो उस सिनेमा हॉल को जला दिया जाएगा।
कहा- शाहरुख ने भगवा रंग का अपमान किया
परमहंस आचार्य ने कहा कि शाहरुख खान ने हमारे भगवा रंग का अपमान किया है। ऐसी फिल्मों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने पैगंबर के खिलाफ कोई वेब सीरीज नहीं बनाई है क्योंकि उनमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605497909599883265
परमहंस आचार्य ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सनातन धर्म का अपमान कर इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब अगर सनातन धर्म का अपमान किया गया तो मौत की सजा दी जाएगी। अगर मैंने शाहरुख को देखा तो मैं जिंदा जला दूंगा।
डांस सीक्वेंस को लेकर विवादों में घिरी फिल्म
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशरम रंग’ में एक डांस सीक्वेंस दिखाया गया है, जो रिलीज होने के बाद से विवादों में घिर गया है। इस गाने की कड़ी आलोचना हो रही है और बीजेपी के कई नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “गाने की वेशभूषा पहली नजर में आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि फिल्म ‘पठान’ के गाने को गंदी मानसिकता के साथ शूट किया गया है।” मिश्रा का बयान गाना रिलीज होने के दो दिन बाद आया था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605497098001993728
नरोत्तम मिश्रा ने कहा था- दीपिका की मानसिकता सामने आई
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि यह सही है और मैं फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को इसे ठीक करने के लिए कहूंगा। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण जेएनयू में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के समर्थन में आई थीं और इसलिए उनकी मानसिकता लोगों के सामने आ गई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मेरा मानना है कि इस गाने का नाम ‘बेशरम रंग’ भी अपने आप में आपत्तिजनक है और जिस तरह केसरिया और हरे रंग को पहना गया है, गाने के रंग, बोल और फिल्म का टाइटल कुछ भी ठीक नहीं है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम विचार करेंगे कि क्या मध्य प्रदेश में इसके रिलीज की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं।
बता दें कि पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
5 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
9 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines