Pathaan row: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य के विवादित बोल, शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

Pathaan row

Pathaan row: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच अयोध्या के एक संत ने विवादित बयान देते हुए शाहरुख खान को जिंदा जलाने की धमकी दी है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605496112109867008

अयोध्या में 19 दिसंबर को फिल्म के पोस्टर जलाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans Acharya) ने भी कहा कि अगर कोई शाहरुख खान को जिंदा जला देगा तो वे कोर्ट में उसका बचाव करेंगे। परमहंस आचार्य ने सिनेमाघरों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया और कहा कि अगर किसी सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है, तो उस सिनेमा हॉल को जला दिया जाएगा।

कहा- शाहरुख ने भगवा रंग का अपमान किया

परमहंस आचार्य ने कहा कि शाहरुख खान ने हमारे भगवा रंग का अपमान किया है। ऐसी फिल्मों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने पैगंबर के खिलाफ कोई वेब सीरीज नहीं बनाई है क्योंकि उनमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605497909599883265

परमहंस आचार्य ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सनातन धर्म का अपमान कर इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब अगर सनातन धर्म का अपमान किया गया तो मौत की सजा दी जाएगी। अगर मैंने शाहरुख को देखा तो मैं जिंदा जला दूंगा।

डांस सीक्वेंस को लेकर विवादों में घिरी फिल्म

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने ‘बेशरम रंग’ में एक डांस सीक्वेंस दिखाया गया है, जो रिलीज होने के बाद से विवादों में घिर गया है। इस गाने की कड़ी आलोचना हो रही है और बीजेपी के कई नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “गाने की वेशभूषा पहली नजर में आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि फिल्म ‘पठान’ के गाने को गंदी मानसिकता के साथ शूट किया गया है।” मिश्रा का बयान गाना रिलीज होने के दो दिन बाद आया था।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605497098001993728

नरोत्तम मिश्रा ने कहा था- दीपिका की मानसिकता सामने आई

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि यह सही है और मैं फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को इसे ठीक करने के लिए कहूंगा। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण जेएनयू में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के समर्थन में आई थीं और इसलिए उनकी मानसिकता लोगों के सामने आ गई है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मेरा मानना है कि इस गाने का नाम ‘बेशरम रंग’ भी अपने आप में आपत्तिजनक है और जिस तरह केसरिया और हरे रंग को पहना गया है, गाने के रंग, बोल और फिल्म का टाइटल कुछ भी ठीक नहीं है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम विचार करेंगे कि क्या मध्य प्रदेश में इसके रिलीज की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं।

बता दें कि पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ