Patanjali News: पतंजलि के आचार्यकुलम स्कूल में छात्रों ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट!

Patanjali News: आचार्यकुलम, पतंजलि के आवासीय विद्यालय ने 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 100% परिणाम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धेश, अथर्व, आर्यमन, रिद्धिमा जैसे छात्रों ने 99% तक अंक प्राप्त किए।

Patanjali (21)
विज्ञापन

Patanjali News: परमपूज्य स्वामी जी महाराज व परमश्रद्धेय आचार्यश्री महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम में आज हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। इस वर्ष हाईस्कूल में अथर्व ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, ध्रुव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सान्या सेजल ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 97.60 अंकों के साथ सहज चतुर्थ व 97.40 अंकों के साथ अंशुमान व कन्हैया कुमार पंचम स्थान पर रहे।

A-1 ग्रेड से पास हुए छात्र

कुल मिलाकर सभी 153 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.30 रहा है। वहीं, 21 विद्यार्थियों ने सभी पांचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 43 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में सौ अंक अर्जित किए हैं। 95‌ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 रही।

विज्ञापन

विद्यालय का औसत प्रतिशत 88.38 रहा

इस वर्ष इण्टरमीडिएट के विज्ञान, मानविकी व वाणिज्य वर्ग में प्राप्तांकों का औसत क्रमशः 83.59, 90.64 व 90.85 रहा जबकि क्रमशः सिद्धेश (99%), आर्यमन (98.6%) तथा रिद्धिमा (98%) ने वर्गवार सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर सभी 97 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 88.38 रहा।

सिद्धेश को मिले 99% मार्क्स

सिद्धेश ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 14 विद्यार्थियों ने सभी पांचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 32 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में सौ अंक अर्जित किए।

विज्ञापन

उपाध्यक्षा ने दिया विद्यार्थियों को आशीर्वाद

आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका दीपाजी व मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ