महंगाई के मोर्चे आम लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। जानकारी के अनुसार यूपी की प्रमुख दूध आपूर्ति कंपनी पराग ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने नई दरें शनिवार से लागू कर दी है। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के उत्पादन, संग्रहण और वितरण लागत में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
इतने बढ़े दाम
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपये से बढ़कर 69 रुपये हो गए हैं। वहीं आधे लीटर दूध का पैक 34 रुपये से बढ़कर 38 रुपये हो गया है। वहीं टोंड मिल्क की एक लीटर की कीमत 56 से बढ़ाकर 57 रुपये और आधे लीटर की कीमत 28 से बढ़ाकर 29 रुपये हो गई है। वहीं स्टैंडर्ड दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 31 की बजाय 32 रुपये में मिलेगा। जबकि 5 लीटर वाला पैकिट 280 की बजाय 290 रुपये लीटर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः UN के सामने फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बोला- अगर हालात बिगड़े तो पूरा हक है बैठक बुलाने का
घी-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं
बता दें कि इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमत में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। जिसका असर अब उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो दूध के दाम बढ़ने के बाद आने वाले समय में दूध से बने अन्य उत्पाद जैसे दही, पनीर और घी के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर दोहरी मार पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
32 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
18 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines