अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी

मंहगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए बुरी खबर है। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब पराग ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। बाजार के जानकारों की मानें तो अब पनीर और घी के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Parag Milk Price Hike

Parag Milk Price Hike

विज्ञापन

महंगाई के मोर्चे आम लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। जानकारी के अनुसार यूपी की प्रमुख दूध आपूर्ति कंपनी पराग ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने नई दरें शनिवार से लागू कर दी है। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के उत्पादन, संग्रहण और वितरण लागत में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

इतने बढ़े दाम

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपये से बढ़कर 69 रुपये हो गए हैं। वहीं आधे लीटर दूध का पैक 34 रुपये से बढ़कर 38 रुपये हो गया है। वहीं टोंड मिल्क की एक लीटर की कीमत 56 से बढ़ाकर 57 रुपये और आधे लीटर की कीमत 28 से बढ़ाकर 29 रुपये हो गई है। वहीं स्टैंडर्ड दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 31 की बजाय 32 रुपये में मिलेगा। जबकि 5 लीटर वाला पैकिट 280 की बजाय 290 रुपये लीटर मिलेगा।

विज्ञापन

घी-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं

बता दें कि इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमत में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। जिसका असर अब उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो दूध के दाम बढ़ने के बाद आने वाले समय में दूध से बने अन्य उत्पाद जैसे दही, पनीर और घी के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर दोहरी मार पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ