नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से मचा हड़कंप, एक शख्स की मौत

उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा अल्तमस मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अमन को उपचार हेतु सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

FIRE.jpg (1)

नोएडा में शुक्रवार तड़के एक फर्नीचर बाजार की दुकान में आग लगने से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना शाहबेरी गांव स्थित फर्नीचर बाजार में हुई. मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दुकान में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

विज्ञापन

आग लगने की कारणों की जांच जारी

हालांकि, एक ही दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दुकान के अंदर दो लोग अचेत अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने इनमें से एक व्यक्ति अल्तमश को मृत घोषित कर दिया और घायल अमन की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है. चौबे ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

कब क्या हुआ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13-14 अगस्त की रात थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत शाहबेरी में सीएनसी लकड़ी कटिंग करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. तत्काल फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई. फायर सर्विस यूनिट द्वारा दुकान के अंदर फंसे 02 व्यक्तियों अल्तमस और अमन को रेस्क्यू कर बेहोशी की हालत में दुकान से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा अल्तमस मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अमन को उपचार हेतु सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ