नीरज आनंद, बरेली
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में खलबली मची है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में लिए फैसले के बाद भारत में वीजा लेकर आए पाकिस्तानियों में खलबली मची है। भारत ने 48 घंटे के अंदर सभी पाकिस्तानियों को वापस जाने को कहा है। इस आदेश के बाद से ही भारत आए पाकिस्तानी चिंतित है। बरेली में मां को देखने आई शहनाज भारत सरकार के इस फैसले से चिंतित है। शहनाज 45 दिन का वीजा लेकर यूपी के बरेली में स्थित अपने मायके आई थी। भारत सरकार के इस आदेश के बाद शहनाज परेशान हो गई है।
पासपोर्ट हुआ गुम
शहनाज की एक दुविधा और भी है। जब शहनाज इंडिया आ रही थी तो उसका पर्स गुम हो गया था। जिसमें पासपोर्ट समेत तमाम दस्तावेज थे। अब उसके गायब होने से वह वापस पाकिस्तान कैसे जाएगी? पर्स के गुम होने की शिकायत उसने बरेली पुलिस और प्रशासन की है। शहनाज ने कहा कि वह भारत सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तान जाने को तैयार है। जैसा भी प्रशासन का आदेश होगा उसके अनुसार ही आगे कदम उठाएगी। शहनाज ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से दो देशों के रिश्ते खराब होते हैं। इसके अलावा आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बता दें कि बरेली में पाकिस्तान के 34 नागरिक दीर्घकालीन वीजा पर रह रहे हैं। जबकि शहनाज 45 दिन का वीजा लेकर भारत आई थी।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान से ऑन द स्पॉट बदला, दो आतंकी ढेर, पहलगाम हमले के बाद एक्शन में सेना
5 फैसलों से पाकिस्तान चित
बता दें कि शहनाज जैसे कितने ही पाकिस्तान भारत के अलग-अलग राज्यों में अपने परिजनों से मिलने के लिए आए हुए हैं। ऐसे में भारत सरकार के इस फैसले से सभी को पाकिस्तान जाना होगा। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने कड़ा रूख अपनाते हुए 5 बड़े फैसले किए है इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, भारत आए पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना, नये वीजा देने से इनकार करना, अटारी-वाघा बॉर्डर सीज करना और दोनों देशों के उच्चायोग से अधिकारियों और कर्मचारियों को कम करना शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन, उच्चायोग की सुरक्षा घटाई
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines