हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी 'देवी' की रोज पूजा करता था जासूस सतेंद्र, हर पल सताती थी उसकी याद

Pakistani ISI Agent Girlfriend: पुलिस सतेंद्र सिवाल के दो मोबाइल नंबरों की निगरानी कर रही थी। जिससे पता चला कि वह पाकिस्तानी एजेंट पूजा से रोज बात करता है।

विज्ञापन
सतेंद्र सिवाल

Pakistani ISI Agent Girlfriend: पाक ISI एजेंट सतेंद्र सिवाल के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ में कई राज उजागर हो रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ता (UP ATS) लंबे समय से उसके पीछे थी। अरेस्ट करने से पहले पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्रित किए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसके फोन सर्विलांस से यह पता चला था कि वह पाकिस्तान में बैठी किसी महिला एजेंट से बात करता है। लेकिन वह कौन है और वह कब से उसके संपर्क में है उसकी गिरफ्तारी से पहले इस बात के सुबूत जमा किए गए।

https://twitter.com/raviagrawal3/status/1754871429001064743

पुलिस ने इस तरह लगाया पूजा का पता

जानकारी के अनुसार अरेस्ट से पहले पुलिस ने सत्येंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने किसी पाकिस्तानी युवती को जानने की बात से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अभी वह पुलिस ऑफिस से बाहर निकला ही था कि उसने पाकिस्तानी में बैठी अपनी कथित गर्लफ्रेंड को फोन मिला दिया। अरेस्टिंग के बाद सत्येंद्र ने बताया कि युवती का नाम पूजा मेहरा है। वह उससे प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। वह उसे ही इंडिया की खुफिया जानकारी देता था।

विज्ञापन

पूजा को दिया था शादी का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ से सत्येंद्र सिवाल को अरेस्ट किया था। सत्येंद्र मास्को में भारतीय दूतावास में चार साल से काम कर रहा था। यहीं उसकी मुलाकात पूजा से हुई। पूजा ने खुद को कनाडा का रहने वाली बताया था। सत्येंद्र सिवाल हापुड़ का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले इंडिया आया था। पुलिस की लंबे समय से उस पर नजर थी। वह उसके दो मोबाइल नंबरों की सर्विलास कर रही थी। जिससे पता चला कि वह पाकिस्तानी एजेंट पूजा से रोज बात करता है। इतना ही नहीं वह उससे शादी करना चाहता था उसने पूजा को शादी का प्रस्ताव भी दिया था। पूजा ने सत्येंद्र को बताया था कि वह कनाडा की रहने वाली है और किसी रिचर्स प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

चार साल से सिक्योरिटी असिस्टेंट था

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतेंद्र के पास से हापुड़ का आधार कार्ड बरामद हुआ है। वह हापुड़ के श्यामपुर गांव का रहने वाला है। वह चार साल से मास्को में रहकर वहां की भारतीय दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर काम कर रहा है। यहीं से वह भारत के रक्षा मंत्रालय और गृहमंत्रालय से जुड़ी खुफियां जानकारी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट दोस्त पूजा को देता था। पूजा उसका फायदा उठा रही थी। उसके पकड़े जाने के बाद से पूजा गायब है। उसकी जानकारी जुटाने के लिए मास्को और कनाड़ा में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: कौन है पाक ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola