---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन है पाक ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल? जो मेरठ से गिरफ्तार; 4 साल से कर रहा था भारत की जासूसी

Pakistani ISI Agent arrest: पुलिस सत्येंद्र से पूछताछ कर उसके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। उसने अभी तक किस स्तर पर और क्या सूचनाएं लीक की इसका पता लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Pakistani ISI Agent arrest: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट की पहचान सत्येंद्र सिवाल (Satyendra Siwal) के रूप में हुई है। सत्येंद्र चार साल से रूस की राजधानी मास्को में भारतीय दूतावास में काम कर रहा था। फिलहाल वह मेरठ में छिपा था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ता (UP ATS) ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सत्येंद्र सिवाल हापुड़ का रहने वाला है। उसके पास से दो मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ है।

फोन सर्विलांस और निगरानी की गई

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र हापुड के शाहमहीउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। यहीं रहते हुए वह आईएसआई के संपर्क में था। इस बात का पता जब UP ATS को चला तो उसके फोन को सर्विलांस पर रखा गया। लंबे समय उसकी हरकतों पर नजर रखी गई। कन्फर्म होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पहले तो वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था। लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल किया। वह भारत में रहते हुए ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया था।

---विज्ञापन---

कई खुफिया जानकारी कर चुका है लीक

UP ATS के अनुसार वह साल 2021 से रूस की राजधानी में मास्को में काम कर रहा है। वह मास्को की भारतीय दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर काम कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह अब तक रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार से जुड़ी कई जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचा चुका है। अब पुलिस सत्येंद्र से पूछताछ कर उसके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। उसने अभी तक किस स्तर पर और क्या सूचनाएं लीक की इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: इमरान खान को एक सप्ताह में तीसरा झटका, अब सुनाई गई 7 साल की सजा

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2024 12:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola