Muslim People Raised Slogans Pakistan Jindabad: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। नारे लगाने वालों ने 4 युवकों की भी पिटाई की, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके अज्ञात 25 से 30 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि घटना 28 अक्टूबर की है। नसीरुद्दीन, कमरूद्दीन, शमी, शेखू और हामिद ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए। विरोध करने पर 25 वर्षीय अमन सोनी और उसके 3 दोस्तों की पिटाई की। पुलिस ने कहा कि विवाद का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पीड़ितों में दावा किया है कि वे पाकिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे। इसके बाद भीड़ ने बिना किसी उकसावे के उस पर और उसके दोस्तों पर हमला किया।
यह भी पढ़ें: मुझे किस किया…वीडियो बनाया… BHU कैंपस में टहल रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी
युवकों ने भागकर बचाई थी अपनी जान
पीड़ित अमन ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने दोस्तों राकेश राजपूत, सुहैल और विशाल चौहान के साथ चिलवरिया चौराहे पर था। इस दौरान नसीरुद्दीन के साथ कुछ लड़के आए। उन्होंने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उस समय तो हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, लेकिन उनसे कहा कि अगर उन्होंने नारे लगाने बंद नहीं किए तो वे पुलिस को बताएंगे। इतना कहने पर वे भड़क गए और मारपीट करने लगे। किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन घायल हो चुके थे। साथियों ने चारों को लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: पत्नी के कारण मार दिए मां-बाप, अकेले कर रही थी करवा चौथ की पूजा, झगड़े में बीच-बचाव करने पर हत्या
10 दिन पहले युवती ने लगाए थे नारे
थाना प्रभारी कोतवाली देहात मनोज पांडे ने कहा कि शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमने उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों के साथ दंगा करना), 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। हमले के पीछे का कारण जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि करीब 10 दिन पहले भी बस्ती में एक युवती ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए थे। जागरण में वह स्टेज पर चढ़ी और मां दुर्गा की प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंककर माइक लेकर नारे लगाने लगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines