जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान से भारत बदला ले। भारत की डिप्लोमैटिक स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह से घबरा गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम हमले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है। भारत सरकार की सुरक्षा सेवा और सुशासन का मॉडल विकास पर आधारित है, गरीब कल्याण पर आधारित है।
यह भी पढे़ं : भारत से तनाव के बीच चीन की शरण में पाकिस्तान, शी जिनपिंग के दूत से मिले विदेश मंत्री, लगाई मदद की गुहार?
किसी भी दुश्मन को छोड़ेंगे नहीं : सीएम योगी
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई देश की सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिस भाषा में समझेगा, उस भाषा में जवाब देने के लिए नया भारत तैयार है। ये नया भारत है, किसी भी दुश्मन को छोड़ेंगे नहीं। योगी ने ये भी कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से निराश और हताश है, इसलिए समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहता है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ की कार्रवाई
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोला था। आतंकियों ने नाम-धर्म पूछ-पूछकर गालियां मारीं, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया और पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है।
यह भी पढे़ं : राज्यों में पहचाने जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, जानें मुख्यमंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री ने क्या-क्या कहा?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines