राज्यों में पहचाने जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, जानें मुख्यमंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री ने क्या-क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें अपने प्रदेशों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के निर्देश दिए।

AMIT SHAH

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पूरे देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से वार्ता की और उनसे अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने राज्यों को पाकिस्तान नागरिकों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में केंद्र को सूचित करें, ताकि उनके वीजा रद्द किए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा।

भारत सरकार ने रद्द किया पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा

आपको बता दें कि भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और देश में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय होगा। विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ