Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के बाथरूम में शुक्रवार को करीब एक करोड़ रुपये कीमत का तस्करी का सोना बरामद किया गया है। बताया गया है कि किसी यात्री ने इसे बाथरूम में छिपाया था। पुलिस अब यात्रियों के डाटा को खंगाल रही है।
सफाई करते समय मिला पैकेट
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर सुबह के वक्त एक सफाईकर्मी बाथरूम की नियमित सफाई के लिए पहुंचा था। उसने अपने काम शुरू किया तो टॉयलेट के कमोड में एक पैकेट दिखा। पैकेट काले रंग के टेप से लिपटा हुआ था। उसे देखकर सफाई कर्मी के होश उड़ गए। उसे लगा कि कुछ संदिग्ध है। उसने तत्काल सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी।
सुरक्षाकर्मियों ने स्कैन किया पैकेट
सूचना पर सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए। उन्होंने तत्काल बाथरूम को घेरे में लिया और यात्रियों को जाने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे बमनिरोधक दस्ते ने जांच की। पैकेट को स्कैन किया को थोड़ी राहत की सांस ली। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पैकेट को खोला तो उसमें सोने के 16 बिस्किट निकले। अधिकारियों की ओर से बताया गया है इस सोने का कुल वजन एक किलो 866 ग्राम है। इसकी बाजार में एक करोड़ से ज्यादा कीमत है।
शारजाह से देर रात आई थी फ्लाइट
हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि देर रात सऊदी के शारजाह से एक फ्लाइट आई थी। एक स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्करी के सोने पर भी शारजाह की मोहर है। पुलिस को आशंका है कि शारजाह से ही इस सोने को लाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले लखनऊ के अमौसी हवाइअड्डे पर भी कई बार तस्करी का सोना पकड़ा गया है।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines