PAC Inspector Shot Died in Lucknow: यूपी के लखनऊ में दिवाली की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज में तैनात पीएसी इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची और घटना स्थल पर जाकर जांच शुरू की। बता दें कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें तैनात की गई है।
दिवाली मनाने गए थे लखनऊ
मामला लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मानक नगर कॉलोनी में रहने वाले इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह प्रयागराज में पीएसी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, वह दिवाली पर लखनऊ अपने घर आए हुए थे। त्योहार पर खरीददारी के लिए वह अपनी पत्नी और बेटी संग बाजार गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे इंस्पेक्टर को जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े: लालची पति! कार नहीं दी तो तीन तलाक दिया, सात महीने के बेटे से भी मुंह मोड़ा
क्राइम ब्रांच समेत 5 टीम जांच में जुटी
लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम जांच के लिए तैनात की गई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की टीम भी मामले के खुलासे में जुटी हुई हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines