Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने तिरंगा झंडा फहराया। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हम लोग स्वतंत्र हो गए है, लेकिन अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक समरसता व समानता पर अभी कार्य करने की जरूरत है तभी हमारा देश विश्व गुरू बन सकता है। आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर की दिखी झलक
कार्यक्रम में छात्राओं ने पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्राओं ने देश पर हुए आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य पर भी प्रस्तुति दी। प्राधिकरणकर्मी की बेटी तितली रानी ने सभी को मेहनत और इमानदारी से कार्य करने की सीख दी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी फहराया तिरंगा
ध्वजारोहण समारोह में सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से समां बांध दिया। वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रेनो वेस्ट स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
जात-पात का भेदभाव खत्म हो
एसीईओ ने कहा कि इस देश का उद्यमी, किसान या फिर आम नागरिक, सभी देश के विकास के लिए प्रयासरत है। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र प्रेमियों और राष्ट्र नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। आज का दिन संकल्प लेने का दिन है कि हमारे राष्ट्र नायकों ने जिन सपनों के लिए देश को आजाद कराया है हम लोग उनको पूरा करे। जात-पात के भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है।
ग्रेनो को बताया मिनी इंडिया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि 1947 तक आजादी की लड़ाइयां लड़ी, उसी की देन है कि हम स्वतंत्र देश में रह रहे है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों में खुद को ढालना, पर्सनल लाइफ को मोबाइल से दूर रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा एक मिनी इंडिया की तरह है। देश भर से लोग यहां आकर एक टीम के रूप में कार्य कर रहे है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में विकसित होगी फिनटेक सिटी, गुजरात की गिफ्ट सिटी मॉडल का होगा अध्ययन
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
11 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines