---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में विकसित होगी फिनटेक सिटी, गुजरात की गिफ्ट सिटी मॉडल का होगा अध्ययन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में यमुना प्राधिकरण अब वित्तीय गतिविधियों का केंद्र बनाएगा। सेक्टर-11 में प्रस्तावित फिनटेक सिटी के विकास के लिए गुजरात के गिफ्ट सिटी (GIFT City) के मॉडल का अध्ययन कराया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में यमुना प्राधिकरण अब वित्तीय गतिविधियों का केंद्र बनाएगा। सेक्टर-11 में प्रस्तावित फिनटेक सिटी के विकास के लिए गुजरात के गिफ्ट सिटी (GIFT City) के मॉडल का अध्ययन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य फिनटेक सिटी को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिले और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

हो रहा है अध्ययन
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने हाल ही में विभिन्न वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझा है। अब गिफ्ट सिटी की तर्ज पर भूमि आवंटन, सब्सिडी, निवेश आकर्षण और अन्य सुविधाओं की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। इस मॉडल को अपनाकर ग्रेटर नोएडा को एक मजबूत वित्तीय हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

गिफ्ट सिटी से सीख, ग्रेटर नोएडा में विकास
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) देश की पहली स्मार्ट फिनटेक सिटी है, जिसे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) के रूप में विकसित किया गया है। यमुना प्राधिकरण इसी तरह के ढांचे और आर्थिक लाभों का अध्ययन कर रहा है, ताकि फिनटेक सिटी के लिए भी एक मजबूत नीति और विकास मॉडल तैयार किया जा सके।

मुंबई में होगी अगली बैठक
गिफ्ट सिटी के अध्ययन के बाद यमुना प्राधिकरण के अधिकारी मुंबई में वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में उद्योग जगत की राय के आधार पर विकास मॉडल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

एयरपोर्ट के पास बढ़ेगी आर्थिक हलचल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित यह फिनटेक सिटी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

क्या बोले OSD?
यमुना प्राधिकरण के OSD शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि फिनटेक सिटी एक रणनीतिक पहल है, जिससे न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे उत्तर भारत को एक नई वित्तीय पहचान मिलेगी। हम इसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाना चाहते है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बारिश के बाद नहीं होगा जलभराव, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

First published on: Aug 14, 2025 10:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola