Operation Bhediya: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों की तलाश जारी है। पुलिस और जिला वन विभाग ने भेड़ियों को पकड़ने के लिए ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच डिवीजन के सर्किल ऑफिसर अभिषेक सिंह ने कहा कि जिला वन अधिकारी के साथ पूरी टीम भेड़ियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन में लगी है।
ये भी पढ़ेंः जंगल से चीखने की आवाज, सामने भेड़ियों का झुंड, तो इसलिए बहराइच में मनाई जाती ‘दिवाली’
उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए भेड़ियों के निशान मिले हैं। हमने इलाके में उनकी उपस्थिति को दर्ज किया है। एक दो दिन में दोनों भेड़ियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ महीनों से बहराइच में भेड़ियों को आतंक देखा गया है। आदमखोर भेड़ियों ने इलाके में अभी तक 8 लोगों को मार डाला है। प्रशासन ने अभी तक चार भेड़ियों को पकड़ा है, जबकि 2 अन्य भेड़ियों को पकड़ने की तलाश जारी है।
2 भेड़ियों की तलाश में ऑपरेशन
बता दें कि भेड़ियों से बचाव और उन्हें पकड़ने के लिए पीएसी के 200 जवान, राजस्व विभाग की 32 और वन विभाग की 25 टीमें लगाई गई हैं। टीमों द्वारा दो भेड़ियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए प्रशासन का अभियान बीते 48 दिनों से जारी है।
ये भी पढ़ेंः गुड़ियों से पकड़ेंगे भेड़िया! बहराइच में आदमखोर को पकड़ने के लिए ऐसे बिछाया जा रहा जाल
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक महसी तहसील के हरदी और खैरीघाट क्षेत्र के लगभग 50 गांव प्रभावित हैं। प्रशासन ने अभी तक 4 भेड़ियों को पकड़ा है। बाकी चिन्हित दो भेड़ियों की तलाश जारी है। इसके लिए तीन थर्मल ड्रोन, चार पिंजरे, आधा दर्जल जाल और छह ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं।
भेड़िए ने फिर किया हमला
रिपोर्ट के मुताबिक हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए ने एक बार फिर हमला किया है। भेड़िए ने घर में मां के साथ लेटे 7 वर्षीय बच्चे पर हमला किया। मामला मजरा जंगल पुरवा गांव का है। भेड़िया बच्चे को गर्दन से दबोच कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्चे की चीख सुनकर परिजन जाग गए। शोर के चलते भेड़िया खेतों में भाग गया। भेड़िए के नए हमले के चलते एक बार फिर से इलाके में दहशत बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines