Mother Murder For Insurance Claim Inside Story: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में कर्जदार बन गया था, 50 लाख रुपये चाहिए थे, इसलिए मां को मार दिया। पिता को भी ठिकाने लगाना था, क्योंकि दोनों का 25-25 लाख का बीमा हो रखा था, लेकिन दूसरी हत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मां की लाश को यमुना किनारे फेंक दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका प्रभा सिंह (49) को उसके अपने बेटे हिमांशु (23) ने मारा और उसके पिता रोशन सिंह ने हिमांशु के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कराया। वारदात को लेकर हिमांशु ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बेटे को बचा लीजिए, मोदी जी’; एक पिता की प्रधानमंत्री से मार्मिक अपील, बोलते-बोलते भर आई आंखें
4 लाख का कर्ज चुकाने के लिए हत्या
पुलिस अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि हिमांशु को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी, जिसमें वह 4 लाख रुपये हार गया था। गेम में पैसा लगाने के लिए उसने कर्जा लिया था, जिसे चुकाने का दबाव था। कहीं से पैसों का जुगाड़ नहीं हो रहा था, इसलिए उसने मां प्रभा को बीमा पॉलिसी तुड़वाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। हिमांशु तिलमिला गया और उसने मां को मारने की साजिश रची। हिमांशु अपने मां-बाप के साथ ही रहता था। उसके बड़े भाई अंकुर सिंह को ताऊ लाल सिंह ने गोद ले रखा था।
कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात का खुलासा रोशन सिंह ने किया। धाता थाना क्षेत्र के अढौली निवासी रोशन सिंह पटेल 20 जनवरी को चित्रकूट के राजापुर हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। जब वह आए तो पत्नी प्रभा घर पर नहीं मिली। हिमांशु से पूछा तो उसने कहा कि वह मायके गई है, नाना की तबीयत खराब है। देररात उसने हिमांशु की चारपाई के पास लोहे की रॉड और धारदार हथियार देखा। इसकी वजह पूछने के लिए वह हिमांशु के पास गया तो उसके तेवर देखकर वह डर गया। वह वॉशरूम जाने के बहाने हिमांशु के कमरे से बाहर आ गया।
यह भी पढ़ें: 2 युवकों से कराया पत्नी का गैंगरेप, पति बोला- 6 साल से मां नहीं बन रही थी, क्या करता?
पूजा घर में बंद होकर बचाई जान
रोशन डर के मारे घर से बाहर जाने लगा तो भूखे की कोठरी में उसकी नजर पड़ी, जहां प्रभा की चप्पल पड़ी थी। अनहोनी की आशंका से उसने फोन बंद कर दिया और पूजा घर में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए। सुबह चचेरे भाई जय सिंह के घर का दरवाजा खुला देखा तो वह हिमांशु की नजर से बचते हुए उसके घर में घुस गया और आपबीती सुनाई। जय सिंह ने सुनारी गांव में प्रभा के मायके फोन किया तो पता चला कि वह वहां नहीं आई। रोशन सिंह ग्रामीणों को लेकर घर पहुंचा तो हिमांशु उन्हें देखकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रभा की तलाश शुरू की।
जेवर चुराकर बेच दिए थे हिमांशु ने
प्रभा को तलाश करने के दौरान यमुना नदी के किनारे टीले के पास प्रभा की लाश पड़ी मिली। रोशन सिंह ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रोशन ने हिमांशु के खिलाफ शिकायत में बताया कि वह जुआ खेलता है। उसे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। उसने कई लोगों से और बैंक से कर्ज ले रखा है। उसने जुआ खेलने के लिए वह घर से 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर तक चोरी करके ले गया था और उन्हें बेच दिया था। ऐसा करने पर रोशन ने हिमांशु को थप्पड़ मारा था। प्रभा ने भी उसे काफी फटकार लगाई थी।
यह भी पढ़ें: छाती पर चढ़ा..सामान फेंका..गिड़गिड़ाता रहा, पर उसे रहम नहीं आया, दिव्यांग से मारपीट का Video
पीछे से गला घोंट कर की थी हत्या
हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसने मां-बाप दोनों का 25-25 लाख का बीमा कराया था, जिन्हें हड़पने के लिए उसने भूसे की कोठरी में चारा काट रही मां प्रभा का पीछे से गला घोंट दिया। इसके बाद मां की लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर ऐरई गांव में यमुना नदी पर पहुंचा और टीले के पास शव को फेंक दिया। इससे पहले की वह पिता को ठिकाने लगाता, उन्होंने उसके इरादे भांप लिए और भाग गए। पिता की वजह से ही खेल बिगड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
56 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
14 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
17 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines