One Sided Psycho Lover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में ट्यूशन को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर चाकू मारे। वन साइडेड साइको लवर से बचने के लिए युवती ने भागते समय पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। पुलिस ने उससे लोकेशन मांगी, लेकिन आरोपी जब तक हमला कर चुका था। युवती को कमांड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी युवती
जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके की है। यहां एक युवती ट्यूशन पढ़ाकर अपनी स्कूटी से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पंकज नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ खड़ा मिला। उसने युवती को रोक लिया। युवती का आरोप है कि पंकज ने उससे नंबर मांगा। जब उसने मना कर दिया तो आरोपी बौखला गया। तभी आरोपी ने युवती का दुपट्टा खींच लिया।
यह भी पढ़ेंः पत्नी प्रेमी संग भागी तो पति के अंदर दरिंदगी जागी, जानें महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले का असली सच
पुलिस ने भागती लड़की से मांगी लोकेशन
अचानक दुपट्टा खींचने से युवती और स्कूटी गिर गई। इसके बाद युवती आरोपी से बचने के लिए काफी दूर तक भागी। इसी दौरान उसने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल लगा दी। कॉल पर पुलिस ने कहा कि फोन स्पीकर पर करके अपनी लोकेशन भेजो। युवती ऐसा कर पाती इससे पहले आरोपी ने उस पर चाकू पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बार उसे चाकू मारे।
कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
युवती लहूलुहान हाल में वहीं गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कमांड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। उधर पुलिस को युवती ने बताया कि चाकू देख कर वह डर गई थी। उसने शादी के लिए भी हां कर दी थी। लेकिन आरोपी ने कहा कि ‘मुझे पता है तू बाद में मुकर जाएगी’। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया है कि दोनों पहले एक-दूसरे को जानते थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines