Two Wives One Husband Unique Karwa Chauth: करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी पति के लिए व्रत रहती है। ऐसे में आगरा में एक पति के लिए दो पत्नियों ने व्रत रखा। शख्स की दोनों पत्नियां एक साथ एक घर में रहती है। पति रामबाबू ने तीन महिने पहले ही मंदिर में दूसरी शादी की थी। यह रामबाबू की लव मैरिज है। रामबाबू बिहार के रहने वाले हैं। परिजन ने बताया कि दोनो पत्नियां एक दूसरें को बहन मानती हैं।
8 महिने पहले हुई थी पहली शादी
रामबाबू की पहली शादी 8 साल पहले शीला देवी से हुई थी। दोनों का गृहस्थ जीवन अच्छा चल रहा है, शीला देवी ने बताया कि वह 8 साल से अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत कर रही है। रामबाबू ने 3 महीने पहले मन्नू देवी से दूसरी शादी की थी। मन्नू देवी का यह पहला करवाचौथ व्रत था। रामबाबू ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शीला और मन्नू ने अपने पति रामबाबू की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवाचौथ का व्रत रख एक साथ पूजा की थी। शीला देवी और मन्नू ने अपने करवाचौथ व्रत पूजा का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वीडियों जमकर वायरल हो गया। हर कोई इस व्रत की तारीफ कर रहा है। अपने- अपने कमेंट पोस्ट कर रहे है।
यह भी पढ़े:करवा चौथ पर बर्बाद हुए 3 घर, तीनों घरों की महिलाओं ने फंदा लगाया, जांच में हुआ खुलासा चौंकाने वाला
दोनो पत्नियां एक साथ रहती
पति रामबाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दोनों पत्नियों की तारीफ की। रामबाबू बताते हैं, कि उनकी दोनों पत्नियां बेहद समझदार है, उनके बीच झगड़ा तो दूर कभी मामूली बहस भी नही होती है। हम लोग खुशी-खुशी अपनी गृहस्थी चला रहे है। हम तीनों अपने जीवन के एक साथ बहुत खुश है। दोनों पत्नियों में आपसी समझ बहुत है, वो दोनों कभी कोई डिमांड नही करती है।
यह भी पढ़े:हथियार लेकर फोटो खिंचवाया, पुलिस ने दुल्हा-दुल्हन को दौड़ाया, अब ढूंढ-ढूंढ कर डिलीट करवा रहे फोटो
दोनों पत्नियां एक दूसरें को बहन मानती
दोनों पत्नियां ने सोशल मीडिया पर बताया कि हम दोनों एक दूसरें को सौतन नहीं मानते है, बल्कि बहनों की तरह प्यार से एक दूसरें के साथ रहते है। शीला देवी कहती है, कि मुझे अपने पति की दूसरी शादी या मन्नू से कोई शिकायत नही है। मेरे पति खुश है, तो मै भी खुश हूं। उनकी खुशी में मेरी खुशी हैं, मै मन्नू को अपनी सगी बहन की तरह ही प्यार करती हूं।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
12 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
12 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines