करवा चौथ पर बर्बाद हुए 3 घर, तीनों घरों की महिलाओं ने फंदा लगाया, जांच में हुआ खुलासा चौंकाने वाला

Three women committed suicide in Agra: आगरा में तीन अलग- अलग इलाकों में तीन महिलाओं के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ये घटनाएं आगरा के रकाबगंज, शाहगंज और सिकंदरा क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। तीनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Lover died, Girlfriend, Firozabad, UP News, UP Police, Crime News

Three women committed suicide in Agra: पति- पत्नी के प्रेम का त्योहार करवाचौथ पर आगरा में तीन विवाहितों की खुदकुशी से सनसनी फैल गई । बता दें कि आगरा में करवा चौथ के पर्व के बाद तीन अलग- अलग इलाकों में तीन महिलाओं के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ये घटनाएं आगरा के रकाबगंज, शाहगंज और सिकंदरा क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। तीनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक किसी ने गृहक्लेश, तो किसी दहेज की मार से प्रताडि़त होकर ये कदम उठाया। मौके से पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयान के आधार पर आगें की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नौ साल पहले हुई थी शादी

मामला सिकंदरा क्षेत्र के शिवाकुंज का है, मृतका बिहार की रहने वाली थी, उसकी शादी नूरपुर के निवासी करन के साथ 9 साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों शिवाकुंज में किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। पति- पत्नी में काफी दिन से विवाद चल रहा था। गृहक्लेश के चलते महिला ने करवाचौथ के दिन फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

कुछ महिने पहले ही हुई थी शादी

मामला आगरा के रकाबगंज क्षेत्र का है। मृतका की शादी फरवरी 2023 में संदीप के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों पति पत्नी मोहनपुरा में किराए के मकान में एक साथ रहते थे। सोमवार को करवाचौथ की खरीददारी की वजह से वह अपने मायके आई थी। मृतका के परिजन ने बताया कि मंगलवार को पति- पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी । जिस पर पति शिवानी को लेने उसके मायके आ गया। फिर दोनों में विवाद हुआ।

विज्ञापन

करवाचौथ के दिन शिवानी ने फांसी लगा ली, महिला जब बहुत देर तक कमरें से नही निकली तब परिजनों को इस घटना का पता चला। शिवानी के परिजन ससुरालजन पर दहेज प्रथा का आरोप लगा रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की शादी को सात साल से कम समय हुआ है, नियम के आधार पर सात साल तक दहेज का मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। परिजन की तहरीर के आधार पर लिखित तौर पर ससुरालजन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी

मामला आगरा के शाहगंज का है, मथुरा निवासी मृतका की शादी 12 साल पहले हुई थी। शाहगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला का पति ड्राइवर हैं, आर्थिक तंगी की वजह से भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था । करवाचौथ के दिन महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार ने बताया कि काशीराम कालोनी, पथौली निवासी लता का शव फंदे पर लटका मिला। उसका पति चमन ड्राइवर है। 12 साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। सुबह दस बजे घटना हुई। पुलिस को दोपहर को सूचना मिली। पति-पत्नी में विवाद हुआ था। लता का मायका मथुरा में है। मायके वालों को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ