UP Lok Sabha Election 2024 (अखिलेश सिंह) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव के बीच यूपी के जालौन पहुंचे सुभासपा के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला।
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बच्चा और स्वयं को उनका चच्चा बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता से सपा, कांग्रेस और बसपा दूर है। राजभर ने विपक्ष द्वारा पलटूराम बताए जाने के सवाल पर कहा कि वो करें तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला। सपा, कांग्रेस और बसपा एक-दूसरे के साथ दो-दो बार गठबंधन करती है, तब वो पलटूराम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : शादी को लेकर चर्चाओं में रहे ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने बेगम के साथ डाला वोट, इकरा को लेकर दिया बड़ा बयान
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : राजभर
उन्होंने बीजेपी की जीत पर कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और कह रही है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। राजभर ने जातिवाद को लेकर कहा कि जबतक तहसीलों में तहसीलदार जाति प्रमाणपत्र पर ठप्पा मारते रहेंगे, तबतक जातिवाद खत्म नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़ें : गुना में लव जिहाद: हिंदू युवती से बेरहमी की हदें पार, जख्मों पर मिर्ची, चीखी तो होंठ पर फेवीक्विक
बिना बहुमत के जातिवाद विहीन समाज संभव नहीं
लोकसभा चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम भी संतराम बी. ए की बात से सहमत हैं और जातिवाद विहीन समाज चाहते हैं, लेकिन जब तक बहुमत नहीं होगा तब तक ये संभव नहीं है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines