Azim Mansoori

शादी को लेकर चर्चाओं में रहे ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने बेगम के साथ डाला वोट, इकरा को लेकर दिया बड़ा बयान

First Phase Voting 2024 : उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। पहले चरण में कैराना सीट के तहत ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेगम के साथ मतदान किया। पिछले दिनों वे अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में थे। अजीम मंसूरी ने पुलिस से अपनी शादी की गुहार लगाई थी।

First Phase Voting 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है। यूपी की 8 सीटों पर बंपर मतदान हो रहे हैं। कड़ी धूप में लोग घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कैराना लोकसभा सीट के लिए ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेगम के साथ वोट डाला। वीडियो में देखें अंजीम मंसूरी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।

विज्ञापन

वोट डालने के बाद अजीम मंसूरी ने News 24 से विशेष बातचीत में कहा कि मतदान करना बहुत अच्छा लगा। मैंने अपने बेगम के साथ मतदान किया। मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया। इकरा हसन से शाम को मुलाकात होगी। आपको बता दें कि अजीम पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर काफी परेशान थे। इसके लिए वे थाने पहुंच गए थे और उन्होंने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। इसके कुछ महीनों के बाद उनका निकाह हो गया। उनकी बेगम बुशरा की भी हाइट उनकी तरह ही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ