Nameplates on Tire Puncture shops in Muzaffarnagar: यूपी में कांवड़ यात्रा के रूट पर खाने-पीने की दुकानों पर दुकानदारों ने नाम वाली नेमप्लेट लगा दी है। ऐसे में इस प्रकार के आदेश शामली और सहारनपुर जिलों के लिए भी जारी किए गए हैं। इस बीच खबर है कि मुजफ्फरनगर में टायर पंचर की दुकानवाले भी नाम के पोस्टर लगा रहे हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार टायर पंचर बनाने वाले दुकानदारों ने कहा कि कल पुलिसवाले आए और कहने लगे कि इस पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर दुकान के बाहर चिपका दो। वहीं एक अन्य दुकानदार ने कहा कि वे 25 साल से टायर बनाने का काम कर रहे हैं एक पुलिसवाला आया और कहने लगा कि यहां पर बोर्ड लगा लेना और फोन नंबर लिख देना।
योगी सरकार ने दिया था आदेश
बता दें कि पिछले दिनों योगी सरकार ने आदेश जारी कर कांवड़ रूट के दुकानों और रेहड़ी पटरी वालों के लिए एक आदेश जारी किया था। जिसमें सभी दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने के आदेश दिए गए थे। सीएमओ के अनुसार कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचनेवालों पर भी ये कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ेंः नेमप्लेट वाले फैसले से भड़के दुकानदार, बोले- क्यों मुसलमान इंसान नहीं हैं क्या? देखें स्पेशल रिपोर्ट
उत्तराखंड-एमपी में दिखा यूपी के फैसले का असर
योगी सरकार के इस फैसले का असर अब दूसरे राज्यों में दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार उज्जैन नगर निगम ने शनिवार को दुकान मालिकों को अपनी दुकानों के बाहर अपना नाम और मोबाइल नंबर की प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया है। मेयर ने कहा कि इसका मकसद मुस्लिम दुकानदारों को निशाना बनाना नहीं है। वहीं हरिद्वार प्रशासन ने भी इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया और कांवड़ यात्रा के रूट वाले दुकानदारों को ये आदेश जारी किया।
ये भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा ‘नेमप्लेट’ पर फंसी BJP! ‘अपनों’ के भी तेवर बदले, योगी सरकार को दे डाली नसीहत
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
16 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
16 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
17 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines