Namplate Controversy Yogi Adityanath CM UP

नेमप्लेट वाले फैसले से भड़के दुकानदार, बोले- क्यों मुसलमान इंसान नहीं हैं क्या? देखें स्पेशल रिपोर्ट

Namplate Controversy Reaction: उत्तर प्रदेश में नेमप्लेट को लेकर छिड़े विवाद पर दुकानदारों का रिएक्शन सामने आया है। दुकानदारों ने फैसले को गलत बताया है और इसे वापस लेने की अपील योगी सरकार से की है, आइए देखते हैं कि उनका क्या कहना है?

Shopkeepers Reaction on Namplate Controversy: उत्तर प्रदेश में नेमप्लेट को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने का फरमान सुना दिया गया है। हरिद्वार पुलिस प्रशासन की ओर से आदेश आया है कि कांवड़ियों के रास्ते पर खुले होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों को नाम और पहचान वाली नेमप्लेन लगानी होगी, लेकिन इस आदेश पर बवाल हो रहा है। विपक्ष भी भाजपा सरकार पर आक्रामक है।

विज्ञापन

दुकानदार भी इस फैसले का विरोध जता रहे हैं। मुजफ्फरनगर में सबसे पहले फैसले पर आपत्ति जताई गई थी। वहीं विरोध के बावजूद योगी सरकार इस नए नियम को पूरे प्रदेश में और हमेशा के लिए लागू करने पर विचार कर रही है, लेकिन कांग्रेस, अखिलेश यादव और मायावती इसके विरोध में हैं। इस बीच दुकानदारों से जब News24 के पत्रकार ने बातचीत की और फैसले पर उनकी राय जानी तो उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए फैसले को गलत बताया। आइए देखते हैं News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ