गाजियाबाद में अब सीधे मेल पर मिलेंगे आवंटन और म्यूटेशन लेटर, जानिए क्या है जीडीए की नई पहल

Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अनुसार, जिले में डिजिटल पोर्टल के माध्यम से इस तरह की व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। इस योजना के लागू होने से किसी भी योजना में आवंटन पाने वाले आवंटियों को जीडीए के कार्यालय आने की जारुरत नहीं होगी। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, GDA, Ghaziabad Latest News, GDA News, GDA New Scheme, गाजियाबाद खबर, जीडीए, जीडीए खबर, गाजियाबाद ताजा खबर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

विज्ञापन

Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आवंटियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब नई पहल की है। इसके लिए जीडीए अपने आवंटियों को सीधे मेल पर आवंटन लेटर और म्यूटेशन लेटर भेजेगा। इस सुविधा के शुरु होने से आवंटियों को इन कार्यो के लिए बार-बार जीडीए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा आवंटियों को बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा।

डिजिटल पॉर्टल के माध्यम से पहली बार शुरू हुई नई व्यवस्था

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अनुसार, जिले में डिजिटल पोर्टल के माध्यम से इस तरह की व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। इस योजना के लागू होने से किसी भी योजना में आवंटन पाने वाले आवंटियों को जीडीए के कार्यालय आने की जारुरत नहीं होगी। अब सीधे उनकी मेल आईडी पर ही आंवटन लेटर और म्यूटेशन लेटर भेजें जाएंगे। यह सेवा पूरी तरह से भरोसेमंद है। वहीं इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को आवेदन के समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी आवश्यक रूप से देनी होगी। जिसके बाद संबंधित दस्तावेज उनकी मेल आईडी पर भेजे जाएंगे। इस सुविध से आवंटियों के समय की बचत होगी और उन्हे बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisment

जीडीए कार्यालय पर कम होगी भीड़

जीडीए के उपाध्यक्ष के अनुसार, इस योजना के अंर्तगत एक महिला आवंटी को मेल आईडी पर आवंटन पत्र भेजा गया है। जिसके बाद इस योजना का शुभारंभ हो गया है। इस योजना के लागू होने से जीडीए कार्यालय में आवंटियों की भीड़ कम होगी और लोगों को अपनी जरूरत के कागजात सीधे उनकी मेल आईडी पर मिल सकेंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ