Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए एक खास अभियान चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत नोएडा जोन पुलिस ने 4 दिन में 6 एनकाउंटर किए हैं। साथ ही एक बदमाश को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस ने सभी घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी अभियान के तहत थाना सेक्टर 20 में शनिवार को देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच फिर से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
दिल्ली का कुख्यात बदमाश
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान सलमान उर्फ रिहान के रूप में हुई है, जो दिल्ली के नई सीमापुरी का रहने वाला है। पुलिस ने घायल बदमाश रिहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मुठभेड़ को लेकर एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस DLF मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार संदिग्ध सेक्टर 18 के मल्टी पार्किंग की तरफ भागने लगा।
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
हालांकि, इस दौरान उसकी बाइक बैलेंस बिगड़ने के कारण गिर गई। गिरने के बाद बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि सलमान उर्फ रिहान शातिर किस्म का लुटेरा है। उसके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सलमान के पास से तमंचा, कारतूस, स्नेचिंग के 5 मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को बंधक बनाकर मारपीट, अतिक्रमण हटाए बिना लौटे
नोएडा जोन पुलिस ने 4 दिनों में किए 6 एनकाउंटर:
- 25 जून: थाना-फेज-1 से अरुण कुमार सागर घायल
- 25 जून: थाना सेक्टर 24 से इरशाद घायल, अंकुर फरार
- 27 जून: थाना सेक्टर 113 से फराज घायल
- 28 जून: थाना सेक्टर 58 से बादल घायल, सागर गिरफ्तार
- 28 जून: थाना सेक्टर 58 से रोहित उर्फ स्वीटी गिरफ्तार
- 28 जून: थाना सेक्टर 20 से सलमान उर्फ रिहान
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
14 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines